India Strike on Pakistan: सेना की कार्रवाई पर एकजुट विपक्ष, सरकार को मिला पूरा समर्थन, नेताओं ने क्या कहा?
India Strike on Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने जोरदार तरीके से बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदुर (Operation Sindoor) की तहत पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के 9 आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई की है। इस एक्शन के बाद जहां दुनियाभर में हड़कंप मच गया है।
वहीं अब भारत में विपक्षी दलों का भी साथ सरकार को मिल गया है। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भारतीय सेना के इस कार्रवाई पर सराहना की है।

न आतंक रहे, न अलगाववाद रहे- तेजस्वी यादव
भारत के इस कार्रवाई पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि, 'जय हिंद! जय भारत!न आतंक रहे, न अलगाववाद रहे! हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है।'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
वहीं भारतीय सेना के इस बड़ी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, भारत माता की जय'
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आतंक के खिलाफ भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर लिखा कि, जय हिंद! जय हिंद की सेना!
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) ने सेना को बधाई देते हुए लिखा कि, जय हिंद!
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, 'भारत माता की जय'
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने ट्वीट किया, 'हर हर महादेव। वंदे मातरम्'
- वहीं भारत के इस बदले पर भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'न्याय हुआ। जय हिंद'
अब खेल शुरू हो गया है- रक्षा विशेषज्ञ
वहीं रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल बख्शी ने Operation Sindoor पर कहा, 'एयरफोर्स ने करके दिखाया, 9 साइट्स पर स्ट्राइक की है। यह एयर और आर्टिलरी की मिक्स स्ट्राइक है...पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा और पाकिस्तान ने कहानियां बनानी शुरू कर दी होंगी।'
'अब खेल शुरू हो गया है, अब यह अंत तक ही जाएगा... हमें एक बात याद रखनी होगी कि PoK लेने के लिए हमला ही एकमात्र उपाय नहीं है, हमें धीरे-धीरे उस पर कब्जा करना शुरू करना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications