Operation Sindoor: वो 10 भारतीय शहर, जिनको टारगेट बना सकता है पाकिस्तान, समझें इनका रणनीतिक महत्व

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान को करारा जवाब देते हुए बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान के कब्जे वाले कश्‍मीर (PoK) के नौ ठिकानों पर एयर स्‍ट्राइक कर निशाना बनाया। इंडियन आर्मी ने पाकिस्‍तान और PoK के टेररिस्ट कैंपों को निशाना बनाया हालांकि इसमें पाकिस्तानी सैन्‍य के शिविरों, इमारतों को निशाना नहीं बनाया गया है। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही है। ऐसे में वह किन शहरों को निशाना बना सकता है उनके कयास लगाए जा रहे हैं।

इन 10 शहरों को निशाना बना सकता है पाकिस्तान

नई दिल्ली

भारत की राजधानी और राजनीतिक नजरिए से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। यहां देश के प्रधानमंत्री समेत सभी वरिष्ट मंत्री, अधिकारी, सांसद और दूसरे देशों के राजनायिक रहते है। किसी भी बड़े युद्ध में राजधानी को निशाना बनाना दुश्मन की प्राथमिक रणनीति हो सकती है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक तंत्र को नुकसान पहुंचाया जा सके। इसके अलावा दिल्ली में तीनों सेनाओं के हेडक्वार्टर भी हैं।

Operation Sindoor

मुंबई

मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। यहां देश का फायनेंशियल मार्केट, शेयर मार्केट और मल्टीनेशनल कंपनियों के हैडक्वार्टर्स है। यहां का बीकेसी इलाका वो जगह है जो देश की आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा जब 2008 में हमला हुआ था तो आतंकवादियों ने इस शहर को काफी नुकसान पहुंचाया था। कई मायनों में मुंबई दिल्ली से भी ज्यादा संवेदनशील हो जाता है।

रियासी

कश्मीर के रियासी में चिनाब नदी पर भारत के दो बांध सलाल और बगलिहार का पानी भारत ने रोक दिया है। रविवार तक जो पानी पाकिस्तान में 22 फीट तक था वो 24 घंटे में घटकर सिर्फ 7 फीट पर आ गया है। जिसके बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के 24 शहरों के 3 करोड़ सीधे प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण पाकिस्तान इन बांधों पर भी हमले कर सकता है।

जोधपुर

राजस्थान का जोधपुर देश की सुरक्षा के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण और रणनीतिक जगह पर है। यहां से पाकिस्तान बॉर्डर और पाकिस्तान के महत्वपूर्ण शहर जैसे क्वेटा और बहावलपुर काफी पास है। यहां से पाकिस्तान को निशाने पर लेना बेहद आसान है। चूंकि यह पाकिस्तान के बॉर्डर से नजदीक इलाकों में से एक है और सेना का बड़ा बेस भी है इस लिहाज से संवेदनशील हो जाता है।

ग्वालियर

मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर एयरफोर्स के एक बड़े बेस के रूप में जाना जाता है। बालाकोट एयरस्ट्राइक में जो फाइटर जेट गए थे वो इसी एयरबेस से उड़े थे। इसके साथ ही राफेल जैसे फाइटर जेट जो कि हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक में इस्तेमाल में लाए गए थे वो भी इसी एयरबेस पर रखे जाते हैं। साथ ही साथ इसके पास में दो कैंट एरिया भी हैं मुरार और टेकनपुर छावनी। इन दोनों कैंट एरिया में भारतीय सेना के बड़े बेस हैं और कई आधुनिक हथियारों को बनाया भी जाता है। पूर्व में ग्वालियर में ISI के एजेंट भी पकड़े गए हैं। इस लिहाज से ग्वालियर एक संवदेनशील एरिया कहा जा सकता है। हालांकि ग्वालियर पर हमला करना बेहद मुश्किल है क्योंकि यह देश के एकदम बीच में बसा हुआ शहर है।

पुणे

पुणे देश के उन शहरों में से जो देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की जिम्मेदारी उठाते हैं। इसके अलावा पुणे में सेना के हाई एक्सप्लोसिव बनाने की अहम फैक्ट्री है। जिससे इस शहर का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है।

अमृतसर

पंजाब का अमृतसर पाकिस्तान की सीमा के पास सबसे बड़े और फेमस शहरों से है। ये शहर पहले भी आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। हालांकि सुरक्षा चाकचौबंद होने के कारण लंब समय से यहां पर कोई आतंकवादी घटना जगह नहीं बना सकी। यह सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल है इस वजह से भी यह संवेदनशील हो जाता है।

पठानकोट

पाकिस्तान बॉर्डर के पास एयरफोर्स के मजबूत बेस वाला पंजाब का पठानकोट शहर पाकिस्तानी आतंकवाद का पूर्व में शिकार रह चुका है। साथ ही पाकिस्तान, इंडियन एयरफोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इसे अपनी लिस्ट में रख सकता है।
चंडीगढ़
ये शहर सेना के नॉर्दन कमांड और दो राज्यों की राजधानी के रूप में जाना जाता है। चंडीगढ़ में सेना के नॉर्दन कमांड का लॉजिस्टिक बेस है, जिससे सेना को काफी मदद और सामान पहुंचाया जाता है।
अंबाला
अंबाला कैंट भी सैन्य रणनीति के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। यहां पर इंडियन एयरफोर्स के सभी आधुनिक विमान और तकनीकि संसाधन मौजूद हैं। अंबाला को फाइटेर जेट का घर भी कहा जाता है। जब भी किसी से जंग होती है तब अंबाला से सबसे पहले विमान उड़ते हैं। क्योंकि ये दुश्मन देश के बॉर्डर से काफी नजदीक है। इसके अलावा दूसरे विमानों के पार्किंग के लिए भी अंबाला बड़ा एयरबेस है। कारगिल युद्ध जैसी जंगों में अंबाला कैंट ने बेहद शानदार भूमिका निभाई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+