PAK को चीन से मिली 'फतह-2' मिसाइल को भारत ने किया तबाह, जानिए क्या है इसकी रेंज और ताकत?

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के खिलाफ 'ऑपरेशन बुनियान उल मर्सूस' (Operation Bunyan ul Marsoos) लॉन्च किया, जिसमें उसने भारत पर Fatah-II (फतह-2) मिसाइल दागी। लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा में इंटरसेप्ट कर हवा में ही खत्म कर दिया। इस मिसाइल के साथ पाक के नापाक मंसूबे भी उसी राख में मिल गए, जहां उसका फतह-2 गिरा था!

पिछले तीन दिनों से लगातार पाकिस्तानी ड्रोन हमलों और सीजफायर उल्लंघनों के बाद भारत की तरफ से भी कड़ा जवाब देखने को मिला। भारतीय वायुसेना ने रावलपिंडी, लाहौर और इस्लामाबाद में पाकिस्तान के अहम ठिकानों पर हमला किया और कई एयरबेस को निशाना बनाया।

BrahMos air launched missile

क्या है फतह-2 मिसाइल?

फतह-2 पाकिस्तान की एक गाइडेड आर्टिलरी रॉकेट मिसाइल है, जिसे पाकिस्तान की सेना ने चीन की मदद से
पहली बार दिसंबर 2021 में टेस्ट किया था। इसे फतह-1 का अपग्रेडेड वर्जन माना जाता है।

फतह-2 की रेंज और ताकत

  • रेंज (Range): लगभग 400 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम

गाइडेंस सिस्टम (Guidance):

  • एडवांस इनर्शियल नेविगेशन
  • सैटेलाइट आधारित टारगेटिंग
  • सटीकता इतनी कि 10 मीटर से भी कम का एरर (CEP

ट्रैजेक्टरी:
सीधी और नीची उड़ती है जिससे इसे डिटेक्ट और इंटरसेप्ट करना मुश्किल होता है

मोबिलिटी:
मोबाइल लॉन्चर से दागी जाती है, यानी किसी भी इलाके से लॉन्च किया जा सकता है।

उद्देश्य (Purpose):
दुश्मन देश के रडार, एयरबेस, लॉजिस्टिक सपोर्ट और हाई-वैल्यू टारगेट्स को सटीक निशाना बनाना

अब जानिए भारत का जवाब: ताकत से ताकत का टकराव
भारत ने न सिर्फ मिसाइल को इंटरसेप्ट किया बल्कि रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, शोरकोट के रफीकी एयरबेस और चकवाल के मुरिद एयरबेस को भी एयर स्ट्राइक में तबाह कर दिया। इस हमले में पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स उड़ान भरने से पहले ही खत्म हो गए और दुश्मन की बड़ी तैयारी फेल हो गई।

भारत की मिसाइल ताकत

भारत के पास DRDO द्वारा विकसित कई आधुनिक मिसाइलें हैं, जैसे:

  • पृथ्वी-II (सतह से सतह तक, 350 किमी)
  • ब्रह्मोस (सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, 290-500 किमी)
  • अग्नि-III (मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, 3,000-5,000 किमी)
  • नाग (एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल)

नतीजा साफ है
भारत न सिर्फ दुश्मन की मिसाइल को रास्ते में ही खत्म करने में सक्षम है, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन के घर में घुसकर जवाब भी दे सकता है। 'फतह' पाकिस्तान की थी, लेकिन असली 'फतह' भारत की हुई।

रातभर भारत-पाकिस्तान सीमा पर क्या-क्या हुआ? जानिए बड़ी बातें

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। शनिवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई कि भारतीय वायुसेना ने रातों-रात पाकिस्तान के चार अहम एयरबेस को निशाना बनाते हुए ज़बरदस्त हमला किया। इन एयरबेस में रावलपिंडी का नूर खान, चकवाल का मुरिद, और शोरकोट का रफीकी एयरबेस शामिल हैं।

1-एयरस्पेस बंद, आसमान में मंडराता रहा PIA का विमान
पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को शनिवार दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट PIA218 को क्वेटा के ऊपर काफी देर तक मंडराते देखा गया। इस बीच, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और बड़े शहरों-लाहौर समेत-में ज़ोरदार धमाकों की खबरें सामने आई हैं।

2-फतह-2 मिसाइल को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया
पाकिस्तान ने भारत की रणनीतिक लोकेशन पर लंबी दूरी की मिसाइल दागी, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence Systems) ने इसे हरियाणा के सिरसा में रास्ते में ही नष्ट कर दिया। यह मिसाइल 'फतह-2' थी, जो चीन की मदद से विकसित की गई मानी जाती है।

3-पीओके और सियालकोट में भारत का पलटवार
पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन अटैक के जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के नीलम घाटी और सियालकोट में बड़ी सैन्य कार्रवाई की। भारतीय सेना ने जम्मू रीजन के पास मौजूद पाकिस्तानी चौकियों और आतंकियों के लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया। ये वही जगहें थीं जहां से ड्रोन लॉन्च कर भारत में भेजे जा रहे थे।

4-भारतीय डिफेंस सिस्टम्स ने संभाला मोर्चा
भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों-S-400, आकाशतीर, L-70, Zu-23 और शिल्का-ने पूरी रात आसमान पर अपनी पकड़ बनाए रखी और पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नाकाम किया।

5-नौशेरा में सुबह 5 बजे से भारी गोलाबारी
सुबह 5 बजे के करीब नौशेरा में भारी गोलाबारी शुरू हुई। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच जबरदस्त टकराव जारी है। भारतीय सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम्स पूरी तरह एक्टिव हैं।

तनाव का कारण: पहलगाम का आतंकी हमला
इस पूरे तनाव का कारण 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इसके जवाब में भारत ने बुधवार को पाकिस्तान और PoK में आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर सटीक हमले किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+