करतारपुर कॉरिडोर: भारत की पाकिस्‍तान को खरी-खरी, विवाद सुलझाए बिना कोई वार्ता नहीं

नई दिल्‍ली। भारत ने करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्‍तान को दो टूक कह दिया है कि जब तक इससे जुड़े सभी विवादित मुद्दे नहीं सुलझते, तब तक किसी तरह की कोई वार्ता नहीं होगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों जब पाकिस्‍तान से एक टीम अमृतसर के अटारी आई थी तो उसमें खालिस्‍तान समर्थक लोगों के होने पर भारत ने चिंता जताई थी। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इस मामले पर पाकिस्‍तान के डिप्‍टी हाई-कमिश्‍नर को भारत सरकार ने तलब किया था और इस पर सरकार ने अपना रुख पाकिस्‍तान को साफ कर दिया है।

kartarpur-corridor

पाकिस्‍तान के डिप्‍टी हाइ कमिश्‍नर तलब

सूत्रों की ओर से बताया गया है कि पाक डिप्‍टी हाई-कमिश्‍नर सैयद हैदर शाह के साथ मुलाकात में भारत की ओर से कहा गया है कि इस्‍लामाबाद की ओर से करतारपुर कॉरिडोर पर जो कमेटी बनाई गई है, उसमें अलगावादियों की मौजूदगी एक चिंता का विषय है। इसके अलावा उन्‍हें बता दिया गया है कि डिप्‍टी हाई-कमिश्‍नर करतारपुर कॉरिडोर पर तौर तरीकों के बारे में चर्चा के लिए अटारी में हुई पिछली मीटिंग भारत की ओर पेश किए प्रस्‍तावों पर पाकिस्‍तान के रुख की जानकारी दें। विदेश मंत्रालय की मानें तो पाकिस्‍तान को बताया दिया गया है कि उसकी ओर से जवाब मिलते ही अगली मीटिंग की तारीख तय हो जाएगी। भारत के अधिकारियों को दो अप्रैल को वाघा में पाकिस्‍तान के अधिकारियों से करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चा करनी थी।

भारत ने रखी हैं ये मांगे

14 मार्च को पाकिस्‍तान से जो प्रतिनिधिमंडल आया था, उससे मुलाकात के बाद एक ज्‍वाइंट स्‍टेटमेंट जारी किया गया था। भारत ने पाकिस्‍तान के सामने जो प्रस्‍ताव रखा था उसके तहत प्रोजेक्‍ट के फेज 1 के तहत रोजाना कम से कम करीब 5000 तीर्थयात्रियों के दर्शन की व्‍यवस्‍था की मांग की गई थी। भारत ने कहा था कि इन 5000 लोगो में न सिर्फ भारतीय नागरिक शामिल हों बल्कि भारतीय मूल लोग भी शामिल हों। पा‍क को यह भी स्‍पष्‍ट कहा था कि भारत और पूरी दुनिया के सिखों को हफ्ते में सातों दिन बिना किसी ब्रेक के बड़े जत्‍थों में दर्शन की इजाजत दी जाए। इसके अलावा विशेष अवसर जैसे गुरुपर्व और बैसाखी पर कम से कम 10,000 तीर्थयात्रियों को दर्शन की सुविधा मिले। करतारपुर कॉरिडोर, पाकिस्‍तान के करतारपुर में स्थित गुरुद्ववारा दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक से जोड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+