डोकलाम विवाद: चीन की हर गुस्‍ताखी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह तैयार

नई दिल्‍ली। भारत-चीन का डोकलाम को लेकर जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत किसी तीसरे देश के लिए चीन के खिलाफ खड़ा है। भारत द्वारा एक तरफ जहां सीमा विवाद को कम करने के लिए कूटनीतिक कदम उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ चीन की हर चाल को नाकाम करने के लिए सेना भी पूरी तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन भूटान पर दबाव बनाने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है। ऐसे में सेना उसे उसी की भाषा में जवाब देगी।

भारत ने की अतिरिक्‍त सेना की तैनाती

भारत ने की अतिरिक्‍त सेना की तैनाती

  • भारत ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राइजंक्शन पर सैन्य मौजूदगी मजबूत कर ली है।
  • समुद्र से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में अतिरिक्त सेना की तैनाती की जा रही है।
  • ये सैनिक किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
  • एक दूसरे को लाल झंडे दिखाते है सैनिक

    एक दूसरे को लाल झंडे दिखाते है सैनिक

    • जहां भारत और चीन के जवान आमने-सामने सटे हुए हैं, वहां दोनों देशों के महज 300 से 400 सैनिक ही डटे हुए हैं।
    • ये सैनिक टेंट लगाकर एक दूसरे को लाल झंडे दिखाते हुए मौके पर बने हुए हैं।
    • सूत्रों के मुताबिक 'हमारी सैन्य टुकड़ियां इस क्षेत्र में ज्यादा बेहतर पोजिशन में तैनात हैं।
    • चीनी सेना के मुकाबले उन्हें बेहतर साजोसामान की सप्लाई उपलब्ध है।
    • भारत को उकसा रहा है चीन

      भारत को उकसा रहा है चीन

      • भारत की कूटनीतिक कोशिशों के बीच चीन और उसकी सरकार नियंत्रित सरकारी मीडिया भारत के खिलाफ जुबानी जंग जारी रखे हुए हैं।
      • चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बारे में भारत कोई भ्रम न पाले।
      • प्रवक्ता वु कियान ने कहा, पहाड़ को हिलाना आसान है लेकिन डोकलाम में पीएलए को डिगा पाना आसान नहीं है।
      • अगर भारत की सेना पीछे नहीं हटी तो चीन डोकलाम में अपने सैनिकों की संख्या और बढ़ा देगा।
      • 'चीनी सेना का 90 साल का इतिहास है और वह क्षमता कई बार साबित कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+