एक साल पहले आज ही के दिन केरल में मिला था कोरोना का पहला केस, आज भी महामारी से जूझ रहा है ये राज्य
तिरुवनंतपुरम। Coronavirus in Kerala भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला आज ही के दिन ठीक एक साल पहले सामने आया था। केरल के त्रिशूर में 30 जनवरी 2020 को ही कोरोना वायरस का पहला केस मिला था। इस एक साल के अंदर भारत के कई राज्यों ने इस महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन केरल में आज भी नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। यहां पर कोरोना महामारी अभी भी राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को भी केरल में कोरोना के नए केस 6 हजार से ज्यादा सामने आए। पिछले 24 घंटे के अंदर 6398 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।
Recommended Video

पूरे दक्षिण भारत में कोरोना के नए मामले बढ़ा रहे हैं चिंता की लकीर
केरल में ये स्थिति तब बनी हुई है, जब राज्य में रिकॉर्ड टेस्टिंग की जा रही है। राज्य में एक्टिव केस और टेस्टिंग पॉजिटिव रेट रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार तक राज्य में एक्टिव केस की संख्या 72238 थी। आपको बता दें कि सिर्फ केरल में ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण भारत में कोरोना महामारी इस वक्त चिंता का विषय बनी हुई है। स्थिति ये है कि भारत में जो कुल कोरोना के मामले हैं, उनमें 44 फीसदी तो दक्षिण भारत के ही हैं।
वुहान से लौटी छात्रा हुई थी सबसे पहले संक्रमित
आपको बता दें कि 30 जनवरी 2020 को भारत में कोरोना का जो पहला केस मिला था वो केरल का था। केरल के त्रिशूर में एक 21 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट को कोरोना संक्रमित पाया गया था। वो छात्रा चार दिन पहले ही चीन के वुहान से लौटी थी। इस छात्रा के परिवार का कहना था कि उन्होंने ही जोर देकर अपनी बेटी को वुहान से भारत बुलवाया था, क्योंकि वो उससे मिलना चाहते थे, लेकिन जब उससे मुलाकात हुई तो पीपीई किट पहनकर हम उससे मिले।












Click it and Unblock the Notifications