Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगले माह देश के पहले सीडीएस और नए आर्मी चीफ के नाम का ऐलान कर सकती है सरकार

नई दिल्‍ली। अगले माह सरकार की तरफ से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) के नाम का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही जनरल बिपिन रावत की जगह देश को नया सेना प्रमुख भी मिल सकता है। जनरल रावत 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं। इसके अलावा एक नई थियेटर कमांड के बारे में भी घोषणा की जा सकती है। सीडीएस के पास यह पावर होगी कि वह तीनों सेना प्रमुखों को निर्देश दे सकेगा। सीडीएस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इस वर्ष 15 अगस्‍त को लाल किले से देश को जानकारी दी गई थी।

CDS.jpg

अजित डोवाल हैं कमेटी के मुखिया

सीडीएस के बारे में फैसला लेने वाले कमेटी जिसके मुखिया राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल हैं, उसकी तरफ से अभी चार्टर को लॉन्‍च किया जाना बाकी है। इस मामले पर करीब से नजर रख रहे लोगों की तरफ से कहा गया है कि सीडीएस चीफ, सरकार को मिलिट्री के मसलों पर सलाह देने वाला शख्‍स होगा। कारगिल की जंग के बाद बनाई गई कारगिल रिव्‍यू कमेटी के अध्‍यक्ष के सुब्रहमण्‍यम की तरफ से पहली बार सीडीएस का प्रस्‍ताव सरकार को दिया गया था। फोर स्‍टार जनरल करेगा लीड सीडीएस, बीजेपी सरकार की ओर से सेनाओं से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होगा। सीडीएस के तहत एक फोर स्‍टार जनरल, इसे लीड करेगा। इसमें सेनाओं को एक साथ मिलकर ऑपरेशन की तैयारी और उनके आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

पूर्व रक्षा मंत्री पार्रिकर ने दी थी मंजूरी

पिछले वर्ष जब मनोहर पार्रिकर रक्षा मंत्री थे तो उन्‍होंने इस प्‍लान को मंजूरी दी थी। वर्तमान में तीनों सेनाओं का मुखिया ही फोर स्‍टार जनरल होता है। हालांकि वर्तमान समय में तीनों सेनाओं का एक मुखिया होता है लेकिन वह थ्री स्‍टार जनरल होता है। अमेरिका में भी है सीडीएस कारगिल की जंग के बाद बनाई गई रिव्‍यू कमेटी की रिपोर्ट को ग्रुप ऑफ मिनिस्‍टर्स (जीओएम) को सौंपा गया था जिसके मुखिया तत्‍कालीन उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्‍ण आडवाणी थे। उस समय जहां सेना ने इसका समर्थन किया तो वायुसेना और नौसेना इसके पक्ष में नहीं थीं। अमेरिका में भी सीडीएस की परंपरा है और उन्‍हें ज्‍वॉइन्‍ट चीफ्स चेयरमैन के तौर पर संबोधित किया जाता है। वह पेंटागन के मुखिया होते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+