मिस सुपरनेशनल 2014 का खिताब जीतने वाली पहली इंडियन आशा भट
वारसॉ| भारत के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि भारत की सुंदरी आशा भट ने पोलैंड में आयोजित मिस सुपरनेशनल 2014 का खिताब जीत लिया है। यह खिताब जीतने वाली आशा पहली भारतीय हैं। आशा ने यह खिताब 70 देशों की खूबसूरत चेहरों को पराजित करके हासिल किया है। जीत का ताज आशा के सिर पर मिस सुपरनेशनल 2013 फिलिपींस की मुट्या दातुल ने सजाया। आशा को खिताब के साथ पुरस्कार स्वरूप 25,000 डॉलर नकद दिए गए।
मालूम हो कि मिस इंडिया आशा भट इससे पहले बॉलीवुड फ्यूजन शो में मिस टैलेंट का खिताब अपने नाम कर चुकीं हैं। बेइंतहा हुस्न की मल्लिका आशा भट को आधुनिकता का पर्याय कहा जाता हैं। वो एक पारंपरिक लेकिन आजाद ख्याल की लड़की कही जाती हैं। आशा इससे पहले कई ब्यूटी प्रतियोगिता जैसे बेस्ट नेशनल कास्टूयम, मिस फैशन शो जैसे कार्यक्रम में नजर आ चुकी हैं।
Congrats to Model #AshaBhat of India wins #MissSupranational Title 2014.@StarAshaBhat pic.twitter.com/aurHrWDLas
— LoveVivah (@LoveVivah24x7) December 6, 2014 अपनी जीत पर खुश होते हुए आशा ने कहा कि मैं तो खुशी से पागल हो रही हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है और इससे पहले मैंने इतना ज्यादा गर्व कभी महसूस नहीं किया। अपने देश के लिए यह खिताब जीतकर बेहद खुश हूं।
Asha Bhat has taken the world by storm! Miss Supranational 2014!!!
Asha has created history. Congrats @StarAshaBhat pic.twitter.com/eJ8HzUL1WD
— Neeta Shankar (@neetashankar) December 6, 2014 अपने देश लौटकर अपने परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए बेताब हूं। उन्होंने यहां तक आने में मेरा साथ दिया।जिस समय आशा के सिर पर यह ताज सज रहा था उस समय उनकी आंखें खुशी से छलक उठी थीं।













Click it and Unblock the Notifications