फिलीपींस की जैमी हेरेल ने जीता धरती की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब

मनीसा। फिलीपींस की जैमी हेरेल को शनिवार को इस धरती की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब मिला, जी हां मिस फिलीपींस जैमी हेरेल ने शनिवार को मिस अर्थ 2014 का ताज अपने नाम किया। 19 साल की जैमी हैरल ने यह खिताब 85 प्रतिस्पर्धियों को हरा कर हासिल किया। बेपनाह हुस्न की मल्लिका जैमी को जब यह खिताब दिया गया तो उनकी आंखें खुशी से छल-छला उठीं।

Philippines' Jamie Herrell crowned Miss Earth 2014

इस प्रतियोगिता में मिस अमेरिका दूसरे स्थान पर रही उन्हें मिस एयर के खिताब से नवाजा गया। इसी तरह वेनेजुएला की सुंदरी को मिस वाटर और रूस की सुंदरी को मिस फायर का खिताब मिला।

भारतीय सुंदरी अलंकृता सहाय मिस अर्थ 2014 की प्रतिस्पर्धा में शीर्ष 16 में भी स्थान नहीं बना सकीं और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। हालांकि अलंकृता इस प्रतिस्पर्धा में कई उप-खिताब जीतने में सफल रहीं लेकिन वो आगे की कड़ी चुनौतियों का सामना नहीं कर पायीं और जल्दी ही बाहर हो गई। अलंकृता के आउट होने से ही भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

भारतीय सुंदरी इस प्रतियोगिता में रहीं 16वें नंबर पर

हालांकि अलंकृता को बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम में तीसरा एवं मिस फोटोजेनिक में दूसरा स्थान मिला। मालूम हो कि मिस अर्थ 2014 प्रतिस्पर्धा की शीर्ष 16 सूची में तहिति, रूस, कोरिया, कोलंबिया, स्कॉटलैंड, मंगोलिया, जांबिया, ब्राजील, स्लोवाकिया, वेनेजुएला, थाईलैंड, अमेरिका, मिस्र, फिलीपींस, मैक्सिको और स्पेन की सुंदरियां जगह बनाने में कामयाब हो पाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+