ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत की बड़ी छलांग, 40वें स्थान पर पहुंचा इंडिया
नई दिल्ली, 29 सितंबर: इनोवेशन यानि नवाचार के मोर्चे पर देश के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत ने ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में लंबी छलांग लगाते हुए 40 वें स्थान पर पहुंच गया है। 2015 में भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81 वें स्थान पर था। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की ताजा रैंकिंग यह बताती है कि, भारत में पिछले कुछ सालों में स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल और नवाचार को बढ़ावा देने में लगातार सुधार किया गया है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022(जीआईआई) रिपोर्ट को लेकर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि, भारत पहले कभी ऐसा इनोवेटिव नहीं हुआ। भारत ने पिछले सात सालों में 41 स्थानों की बड़ी छलांग लगाकर रैंकिग में 40 वें स्थान पर पहुंच गया है। निरंतर वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में उभर रहा है।
भारत की इस उपलब्धि पर विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) ने अपने बयान में कहा, भारत सूचना और संचार सेवाओं के निर्यात में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स देशों को उनकी क्षमता या नवाचार में सफलता के आधार पर दी जाने वाली वार्षिक रैंकिंग है। स्विट्जरलैंड 2021 की सबसे इनोवेटिव इकोनॉमी है। दूसरे स्थान पर अमेरिका है।
वहीं ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 की रैंकिंग में चीन की एंट्री हो गई है। चीन इस लिस्ट में 10 वें स्थान पर है। जीआईआई की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अनुसंधान और विकास और अन्य निवेश जो दुनिया भर में इनोवेशन गतिविधियों को संचालित करते हैं। कोरोना महामारी के बावजूद आगे बढ़ते रहे। लेकिन नवाचार निवेश को प्रभाव में बदलने में चुनौतियां सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications