कोरोना से निपटने के लिए कितने तैयार हैं हम, देश के सभी अस्पतालों में आज होगी मॉक ड्रिल, जानें 10 बड़ी बातें

भारत में, दूसरी कोविड लहर के दौरान देखी गई त्रासदियों से बचने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने तैयारियों की जांच के लिए पिछले सप्ताह से कार्रवाई शुरू कर दी है।

coronavirus case

Coronavirus Mock Drills 10 points: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं देश में कितनी तैयार हैं, यह जांचने के लिए भारत एक मॉक ड्रिल आयोजित करने की तैयारिया कर रहा है। इस मॉक ड्रिल में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे। फिलहाल भारत में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। जबकि कई अन्य देशों में विशेष रूप से चीन में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना की तैयारियों की जांच करने के कई चरणों में से एक में देश भर में आज यानी मंगलवार को अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मॉक ड्रिल होने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पिछले सप्ताह इस बात की घोषणा की थी।

आइए जानें 10 बड़ी बातें

1. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को देखने के बाद किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायक करने के निर्देश दिए हैं।

2. केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद, यह फैसला लिया गया कि आज 27 दिसंबर को देशभर के सभी अस्पतालों में कोविड प्रबंधन के लिए, अस्पतालों में क्या-क्या तैयारियां हैं, इसकी जांच करने के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

3. मॉक ड्रिल में आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और आईसीयू बेड की क्षमता, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, आयुष डॉक्टरों और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे मापदंडों पर ध्यान दिया जाएगा।

4.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मंगलवार की सुबह 9:45 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मॉक ड्रिल का निरीक्षण करेंगे।

5. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सदस्यों और देश के सभी टॉप डॉक्टरों के साथ कोरोना की स्तिथि पर चर्चा की।

6. दिल्ली के अधिकारियों ने कोरोना के मामलों से निपटने के लिए उनकी तैयारियों का पता लगाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा करना शुरू कर दिया है।

7. दिल्ली सरकार ने कोविड से निपटने की अपनी तैयारियों के तहत अस्पतालों के लिए दवाएं खरीदने के लिए 104 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

8.कर्नाटक राज्य ने सोमवार को सिनेमाघरों और शैक्षणिक संस्थानों में मास्क के उपयोग का निर्देश दिया। वहीं पब और बार में एंट्री के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

9. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी,।

10. जबकि पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि ऑक्सीजन क्षमता, परीक्षण और आपातकालीन प्रतिक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित करते योजना बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+