PM मोदी की रूस यात्रा पर नाराज हुए जेलेंस्की-अमेरिकी राजदूत, भारत ने कुछ यूं दिया जवाब

India News: 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस गए थे। पीएम मोदी के रूस दौरे के बाद से अमेरिका और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार बयानबाजी कर रहे है। अमेरिका और जेलेंस्की की बयानबाजी पर अब भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी पर कहा, 'दूसरे देशों की तरह भारत भी अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को महत्व देता है।' इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राजदूत को अपनी राय रखने का अधिकार है। ठीक उसी तरह हमारे भी अपने और अलग विचार हो सकते हैं।

Randhir Jaiswal

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ हमारी दोस्ती हमें एक-दूसरे के नजरिये का सम्मान करने की आजादी देती है। इसमें हम एक दूसरे के कई मुद्दों पर सहमत भी हो सकते हैं और असहमत भी। इसके साथ ही जायसवाल ने कहा कि हम डिप्लोमेटिक बातचीत शेयर नहीं करते हैं।

इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि पीएम मोदी 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस गए थे। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को शांतिपूर्ण समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि अपने दौरे के दौरान यह भी स्पष्ट कर दिया कि किसी भी युद्ध का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता। साथ ही, उन्होंने नागरिकों और बच्चों पर हिंसा के गंभीर प्रभाव पर जोर दिया है। जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी की टिप्पणियों का उद्देश्य संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत को प्रोत्साहित करना और आगे रक्तपात को रोकना है।

खबर के मुताबिक, विदेश मंत्री एस.जशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉस्को दौरे के दो हफ्ते बाद शुक्रवार को अपने यूक्रेनी के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने बताया कि बातचीत में फोकस द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर था।

दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त में हुई है, पीएम मोदी ने हाल ही में रूस की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की थी। इस मुलाकात पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोदी के मॉस्को दौरे की आलोचना की थी। जेलेंस्की ने इस मुलाकात को निराशाजनक और शांति प्रयासों के लिए एक झटका बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+