थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 36571 नए मामले, 540 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 20 अगस्त। देश में कोरोना के नए मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार तकरीबन 35 हजार के करीब आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक बार फिर से पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 36571 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 36555 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। देश में कोरोना से रिकवरी की बात करें तो यह 97.54 फीसदी है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 540 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो यह संख्या 3,63,605 है जोकि 150 दिनों में सबसे निचले स्तर पर है। अभी तक देश में कोरोना से कुल 433589 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video
देश में पिछले साल मार्च माह में कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी। उसके बाद से अभी तक भारत में 4,33,589 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। भारत में कोरोना से पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अभी अभी तक 50,26,99,702 कोरोना सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं गुरुवार को 18,86,271 सैंपल की जांच की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन पर रिसर्च चल रही है और यह अगले महीने तक आ सकती हैं। जल्द ही एंटीबॉडी को लॉन्च किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर किसी को कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को वैक्सीन लगे। भारत सरकार ने पहले ही जायडस कैडिला और भारत बायोटे को बच्चों के लिए वैक्सीन रिसर्च करने की अनुमति दे दी है। हमे उम्मीद है कि इस रिसर्च के नतीजे अगले महीने तक आ सकते हैं। मुझे भरोसा है कि बच्चों के लिए वैक्सीन जल्द ही वास्तवकिता में तब्दील होगी।












Click it and Unblock the Notifications