4 लाख के पास पहुंची कोरोना के मरीजों की संख्या, 24 घंटों के भीतर 14516 नए केस

दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं...

नई दिल्ली। दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 14516 नए केस सामने आए है। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में एक दिन में ये अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है। इन नए मरीजों के साथ कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 395048 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 375 लोगों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12948 हो गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India: Coronavirus के मरीजों की संख्या 3.95 लाख के पार, 14516 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना वायरस के 213831 मरीज ठीक

    कोरोना वायरस के 213831 मरीज ठीक

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के 213831 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 168269 हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने टेस्टिंग के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अभी तक देशभर में कोरोना वायरस के 66,16,496 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 1,89,869 सैंपल टेस्ट बीते 24 घंटों के दौरान किए गए हैं।

    मुंबई में कोरोना से 31 पुलिसकर्मियों की मौत

    मुंबई में कोरोना से 31 पुलिसकर्मियों की मौत

    आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा दिल्ली और महाराष्ट्र में कोहराम मचाया हुआ है। मुंबई में शुक्रवार को एक और पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। मुंबई में अभी तक 31 पुलिसकर्मियों की जान कोरोना वायरस के कारण जा चुकी है, जबकि 2349 पुलिसकर्मी अभी भी संक्रमण की चपेट में हैं।

    दिल्ली में कोरोना के 3137 केस मिले

    दिल्ली में कोरोना के 3137 केस मिले

    वहीं, दिल्ली में भी हालात लगातार बेकाबू हो रहे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 3000 से ज्यादा मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3137 केस मिले हैं और मरीजों की संख्या बढ़कर 53116 हो गई है। हालांकि दिल्ली में अभी तक 23569 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+