कोरोना वायरस के मामलों में रिकॉर्ड इजाफा, सामने आए 8909 नए केस

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण रिकॉर्ड रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और मरीजों की संख्या अब 2 लाख के पार पहुंच गई है...

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण रिकॉर्ड रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और मरीजों की संख्या अब 2 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले महज 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के 8,909 नए मामले सामने आए हैं, जो अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 207,615 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस 217 लोगों की जान भी ले चुका है और मृतकों की संख्या बढ़कर 5,815 हो गई है।

100,303 मरीज हो चुके हैं ठीक

100,303 मरीज हो चुके हैं ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा और अभी तक कुल 100,303 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस फिलहाल 101,497 हैं। इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया था देश में कोरोना वायरस के मरीजों की रिकवरी दर 48.07 फीसदी तक पहुंच गई है, जो एक राहत देने वाला संकेत है। लव अग्रवाल ने बताया कि हमारे देश मृत्यु दर 2.82 फीसदी है, जो पूरी दुनिया में सबसे कम है।

क्या शुरू हो चुका है कम्युनिटी ट्रांसमिशन

क्या शुरू हो चुका है कम्युनिटी ट्रांसमिशन

वहीं, बुधवार को आईसीएमआर की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अभी तक कुल 41,03,233 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 1,37,158 सैंपल टेस्ट पिछले 24 घंटों के दौरान किए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन या थर्ड स्टेज में पहुंचने के दावों पर आईसीएमआर की वैज्ञानिक डॉक्टर निवेदिता गुप्ता ने कहा कि 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' शब्द के इस्तेमाल के बजाय हमें इस बीमारी के संक्रमण के फैलाव की सीमा को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम शिखर से बहुत दूर हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए हमारे उपाय प्रभावी हैं। मौतों को घटाने में भारत ने बहुत अच्छा किया है।

विशेषज्ञों ने किया था थर्ड स्टेज का दावा

विशेषज्ञों ने किया था थर्ड स्टेज का दावा

आपको बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के एक ग्रुप ने दावा किया था कि भारत में आबादी के एक बड़े समूह के बीच कोरोना वायरस के संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'यह उम्मीद करना अवास्तविक है कि इस स्टेज पर कोविड-19 वैश्विक महामारी को समाप्त किया जा सकता है। ये देखते हुए कि देश में बड़े पैमाने पर या आबादी के एक भाग में कम्युनिटी ट्रांसमिशन पहले से ही अच्छी तरह से स्थापित हो चुका है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+