खतरा बढ़ा! 24 घंटों में मिले 6650 नए कोरोना मरीज, ओमिक्रॉन के केस बढ़कर हुए 358

देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों ने महामारी की तीसरी लहर के खतरे को बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, 24 दिसंबर: देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में दिख रहे उतार-चढ़ाव और ओमिक्रॉन वेरिएंट की रफ्तार ने महामारी की तीसरी लहर के खतरे को बढ़ा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 6650 नए केस मिले हैं, जबकि 7051 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा पिछले एक दिन के दौरान कोरोना वायरस की वजह से 374 लोगों की जान गई है। वहीं, देश में ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और इस नए वेरिएंट से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus Case India Today: Omicron के बीच कोरोनावायरस के 6,650 नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने के कारण, हालांकि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट आई है और फिलहाल यह आंकड़ा 77,516 है। कोरोना वायरस से अभी तक कुल 3,42,15,977 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 1,40,31,63,063 डोज दी जा चुकी हैं।

    'वर्ना नतीजा दूसरी लहर से भी ज्यादा भयानक होगा'
    आपको बता दें कि देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी चुनाव आयोग से अपील की, कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को फिलहाल एक या दो महीने के लिए टाल दिया जाए। इसके अलावा हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि ओमिक्रॉन के खतरे को ध्यान में रखते हुए चुनावी रैलियों पर रोक लगाई जाए। एक अन्य मामले पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव ने कहा, 'अगर चुनावी रैलियों को नहीं रोका गया तो नतीजा कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से भी ज्यादा भयानक होगा। जान है... तो जहान है।' गौरतलब है कि यूपी विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म होने जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+