24 घंटों के भीतर मिले कोरोना के 6531 मरीज, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 98.40 फीसदी
नई दिल्ली, 27 दिसंबर: देश में बीते 24 घंटे में सात हजार से कम नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं और एक्टिव केस भी कम हुए हैं। वहीं दूसरी ओर ओमिक्रॉन के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। ओमिक्रॉन के मरीज अब 600 के आंकड़े के करीब जा पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 6,531 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34,793,333 पहुंच गई है।
Recommended Video

देश में बीते 24 घंटे में 7,141 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 34,237,495 हो गई है। अब कुल सक्रिय मामले 75,841 रह गए हैं। देश में रिकवरी रेट सुधरकर अब 98.40 फीसदी हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 315 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक देश में कोविड-19 से 479,997 लोगों की मौत हो चुकी है। टीकाकरण के आंकड़े की बात की जाए तो देश में अब तक कुल 1,41,70,25,654 डोज लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 29,93,283 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
दिल्ली में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन केस
देश में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 578 हो गए हैं। सबसे ज्यादा केस दिल्ली और महाराष्ट्र में हैं। 19 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 142 केस दिल्ली से और इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 141 मरीज मिले हैं। ओमिक्रॉन के केरल में 57, गुजरात में 49, राजस्थान में 43, तेलंगाना में 34, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 9 केस हैं। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6 ओमिक्रॉन मरीज तो हरियाणा और ओडिशा में 4 मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications