देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 55838 नए केस, कुल मामले 77 लाख के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 55,838 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 702 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 77,06,946 हो गई है, जिसमें 7,15,812 सक्रिय मामले, 68,74,518 रिकवर मामले और 1,16,616 मौत शामिल हैं। एक दिन के भीतर 79,415 नई रिकवरी भी दर्ज की गई है। वहीं भारत में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और वर्तमान में मृत्यु दर 1.51 फीसदी है।
Recommended Video

भारत में मृत्यु दर दुनिया के देशों में सबसे कम में से एक है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का कहना है कि 21 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,86,70,363 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 14,69,984 सैंपल बुधवार को टेस्ट किए गए हैं।
कहां कितने मामले?
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,341 है, जिसमें 167 सक्रिय मामले और 2,174 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 1,118 नए कोविड-19 मामले, 1,222 रिकवरी और 17 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 1,63,296 हो गए हैं, जिनमें 1,48,082 रिकवरी, 12,386 सक्रिय मामले और 2,828 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 3,746 नए कोरोना वायरस मामले, 4,739 रिकवरी और 27 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले 7,93,299 हो गए हैं, जिनमें 32,376 सक्रिय मामले, 7,54,415 रिकवरी और 6,508 मौत शामिल हैं।
हरियाणा में 1,193 नए कोविड-19 मामले और 1,070 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। कुल मामले 1,53,367 हो गए हैं, जिनमें 10,187 सक्रिय मामले, 1,41,506 डिस्चार्ज और 1,674 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3686 नए मामले, 3444 रिकवर मामले और 47 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 3,40,361 हो गए हैं, जिसमें 3,10,191 रिकवरी और 6128 मौतें शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 24,117 है। महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 8,142 नए मामले, 180 मौत और 23,371 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 16,17,658 हो गए हैं, जिनमें 42,633 मौत, 14,15,679 रिकवरी और 1,58,852 सक्रिय मामले हैं।
कर्नाटक में 5,872 नए मामले, 9,289 डिस्चार्ज और 88 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे सक्रिय मामले 1,00,440 हो गए हैं। राज्य में 67,1618 डिस्चार्ज मामले हैं और मौत का आंकड़ा 10,696 है।
उत्तराखंड में 505 नए मामले और 770 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले 59,106 हो गए हैं, जिसमें 52,632 रिकवरी और 960 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 624 नए मामले और 5 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 89,582 हो गए हैं, जिसमें 8,088 सक्रिय मामले, 80,092 रिकवरी और 1,402 मौत शामिल हैं। केरल में 8,369 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 93,425 हो गई है। अब तक कुल 2,67,082 लोग रिकवर हुए हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2464 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 29,364 हो गई है। कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 4,25,356 है।
ब्राजील: ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रजेनेका की कोरोना वैक्सीन ट्रायल में शामिल एक वॉलंटियर की मौत












Click it and Unblock the Notifications