पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54044 नए केस, 717 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 54,044 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 717 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 76,51,108 हो गई है। जिसमें 7,40,090 सक्रिय मामले, 67,95,103 रिकवरी, 1,15,914 मौत शामिल है। एक दिन के भीतर 61,775 नई रिकवरी दर्ज की गई हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 20 अक्टूबर तक कोविड-19 के लिए कुल 9,72,00,379 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,83,608 सैंपल मंगलवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में आए 54,044 नए Case, 717 लोगों की Death | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on wednesday, total coronavirus cases on wednesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    एक दिन पहले मंगलवार की शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया, भारत में रिकवर मामलों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है। जो किसी भी देश में सबसे अधिक संख्या है। हमने अब तक 9 करोड़ 60 लाख टेस्ट किए हैं, ये विश्व की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत में मृत्यु दर 83 है, हम विश्व में सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में हैं। विश्व की औसत मृत्यु दर 142 है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। 18 सितंबर को सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से अधिक थी, अब सक्रिय मामलों की संख्या 7,48,538 है। ये 84 दिन के बाद है कि जब देश में प्रतिदिन आने वाले कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम हुई है।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,310 हो गई है, जिसमें 145 सक्रिय मामले और 2,165 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। झारखंड में 542 नए मामले, 7 मौतें और 605 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 97,414 हो गए हैं, जिनमें 849 मौतें और 90,385 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 6,180 हैं। असम में 666 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामले 2,02,073 हो गए हैं, जिसमें 884 मौतें और 1,74,411 डिस्चार्ज शामिल हैं। महाराष्ट्र में 8,151 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामले 16,09,516 हो गए हैं। यहां सक्रिय मामले 1,74,265 हैं, जबकि 13,92,308 डिस्चार्ज मामले हैं। मरने वालों की संख्या 42,453 हो गई है।

    महाराष्ट्र के मुंबई में 1,090 नए मामले और 1,470 रिकवरी दर्ज की गई है। अब कुल मामले 2,44,262 हो गए हैं, जिसमें 2,14,375 डिस्चार्ज और 18,444 सक्रिय मामले शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा 9,821 है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 975 नए मामले और 25 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,62,178 हो गए हैं, जिनमें 2811 मौतें और 1,46,860 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 12,507 हैं। हरियाणा में 940 नए मामले और 925 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। कुल मामले 1,52,174 हो गए हैं, जिनमें 10,078 सक्रिय मामले, 1,40,436 डिस्चार्ज और 1,660 मौतें शामिल हैं।

    राजधानी दिल्ली में 3579 नए मामले और 41 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले बढ़कर 3,36,750 हो गए हैं, जिनमें 6081 मौतें और 3,06,747 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 23,922 हैं। आंध्र प्रदेश में 3,503 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामले 7,89,553 हो गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 33,396 सक्रिय मामले और 7,49,676 रिकवर मामले हैं, मरने वालों की संख्या 6,481 है। गुजरात में 1,126 नए मामले और 1,128 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। यहां कुल सक्रिय मामले 14,267 हो गए हैं। अब तक 3,654 मौतें हुई हैं। ओडिशा में 1904 नए मामले मिले हैं, जिससे कुल केस 2,72,250 हो गए हैं। इनमें 21,454 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 1,168 मौत हुई हैं और 2,49,575 रिकवरी दर्ज की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+