कोरोना के मामलों में हल्की राहत: 24 घंटों में मिले 35499 नए मरीज, रिकवरी रेट हुए 97.40 फीसदी

नई दिल्ली, 09 अगस्त। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,499 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार अब देश में कोरोना के एक्टिव केस 4,02,188 हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का औसत 97.40 फीसदी है। रविवार की तुलना में आज कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को देश में कोरोना के 39,070 नए मामले सामने आए थे। आज के आंकड़ों के बाद अभी तक देश में कोरोना 31,969,954 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 428,309 लोगों की कोरोना से अभी तक देश में मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Uupdate: कोरोनावायरस के 24 घंटे में 35 हजार नए केस, Covid-19 | वनइंडिया हिंदी
    corona

    इसे भी पढ़ें- वैश्विक मंच पर आज दिखेगा भारत का दम: पहली बार UNSC की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, आएंगे पुतिन
    वहीं देश में कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो 8 अगस्त को 13,71,971 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। अभी तक देश में कुल 48,17,67,232 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं 8 अगस्त तक देश में 50.68 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति दे दी है, इसके साथ ही देश में अब पांच कोरोना वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध होगी। जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की सप्लाई भारत की कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के सहयोग से होगी। जॉनसन एंड जॉनसन के अलावा देश में पहले से ही भारत बायोटेक की कोवाक्सीन, सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड, रूस की स्पुतनिक और मॉडर्ना वैक्सीन मौजूद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+