कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में देश में 349691 नए केस, 2767 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,49,691 नए केस सामने आए हैं, जो कि एक दिन के हिसाब से बहुत ज्यादा आंकड़े हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,69,60,172 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2,767 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,92,311 पहुंच गया है।

कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में देश में 349691 नए केस

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 3,49,691 नए मरीज, 2767 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    भारत में अब एक्टिव केस 26,82,751 हैं, जबकि 1,40,85,110 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 14,09,16,417 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। बीते 24 घंटों में 25,36,612 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।

    कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में देश में 349691 नए केस

    बता दें कि देश में रोजाना अब 3 लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, जहां पर अस्पतालों में बेड के साथ ही दवाइयां और ऑक्सीजन कम पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर RT-PCR और एंटीजन टेस्ट की भी मांग तेजी से बढ़ रही है। तो वहीं रेमडेसिविर की मांग में अचानक तेजी को देखते हुए केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने का आदेश फार्मा कंपनियों को दिया है।

    COVID-19 वैक्सीन की खुराक देने वाला सबसे तेज देश बना भारत

    देश में कोरोना का वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है, भारत में सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा है। दुनिया में सबसे तेजी से वैक्सीन भारत में ही लगाई जा रही है। सरकार ने कहा है कि शनिवार रात 08 बजे तक भारत में कोविड-19 वैक्सीन की 24 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं। मात्र 95 दिन में भारत ने ऐसा कर दिखाया है जबकि अमेरिका को 101 और चीन ने 109 दिन लगे हैं।

    कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में देश में 349691 नए केस

    इंडिया में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, एक्सपर्ट की माने तो ये लहर अगले 100 दिनों तक चलने वाली है और जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है, तब तक कोरोना की लहर लोगों को परेशानी में डालती रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+