कोरोना के मामलों में 25 फीसदी का इजाफा, एक दिन में 3205 नए मरीज और 31 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 04 मई। भारत में कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है। हालांकि नए मामलों में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई है लेकिन बावजूद इसके लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है और वो जरूरी सावधानी जरूर बरतें। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3205 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2802 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 31 लोगों की मृत्यु हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 19509 है। कोरोना टीकाकरण अभियान की बात करें तो देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1894801203 डोज दी जा चुकी है। जबकि पिछले 24 घंटों में 479208 वैक्सीन की डोज दी गई है।
Recommended Video

मंगलवार को देश में कोरोना के 2568 नए मामले सामने आए थे, जबकि आज नए मामलों में कल की तुलना में 667 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जोकि तकरीबन 25 फीसदी अधिक है। ऐसे में साफ है कि कोरोना के मामलों में कल की तुलना में बड़ी बढ़त्तरी देखने को मिली है। कई राज्यों में एक बार फिर से मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है, लोगों से अपील की जा रही है कि वह जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।
मंगलवार को रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार 2020 में देश में 81.16 लाख लोगों की मौत हुई जोकि पिछला साल की तुलना की में छह फीसदी अधिक है। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि 2020 में 2.48 करोड़ लोगों का जन्म हुआ, 2019 में 2.42 करोड़ लोगों का जन्म हुआ। जबकि 2019 की तुलना में 2020 में कुल मौत 81.16 लाख हुई, जबकि 2019 में 76.41 लाख लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications