कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में सामने आए 295041 नए केस, 2023 लोगों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली , 21 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं तो वहीं बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,95,041 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,56,16,130 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2,023 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,82,553 पहुंच गया है, भारत में अब एक्टिव केस 21,57,538 हैं, जबकि 1,32,76,039 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 13,01,19,310 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Recommended Video
कोरोना की स्थिति के मद्देनजर पीएम मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया थ। जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना के प्रति सभी को सतर्क रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। हालांकि उन्होंने स्रष्ट किया कि देश दोबारा लॉकडाउन की तरफ नहीं बढ़ेगा लेकिन भारत में फिर से लॉकडाउन ना लगे इसके लिए जनता को ही सजग रहने की जरूरत है। मोदी ने कहा किआज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें।
100 दिनों तक चलेगी कोरोना की दूसरी लहर
इंडिया में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, एक्सपर्ट की माने तो ये लहर अगले 100 दिनों तक चलने वाली है और जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है, तब तक कोरोना की लहर लोगों को परेशानी में डालती रहेगी। दक्षिण-पूर्व पुलिस के लिए एक्सपर्ट्स की ओर जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक जब देश के 70 प्रतिशत लोग कोरोना का टीका लगवा लेंगे, तब लोगों में हर्ड इम्युनिटी होगी, उसके बाद ही ये लहरें कम होंगी।
एक मई से कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण
कोरोना वायरस टीकाकण को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। एक मई से कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा जिसमें अब 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। बता दें कि वैक्सीन के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया गया, इसके बाद 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को टीका लगाया गया। मौजूदा समय में देश में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका दिया जा रहा है, ये टीकाकरण का दूसरा चरण है।












Click it and Unblock the Notifications