नहीं थम रही कोरोना वायरस की रफ्तार, एक दिन में मिले 24882 नए मरीज

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 24,882 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा इस दौरान 140 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के केस बढ़कर 1,13,33,728 और मृतकों की संख्या 1,58,446 हो गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक से बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके चलते कई इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update : 24 घंटे में 24,882 नए Covid 19 केस,140 की मौत | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देशभर में कोरोना वायरस के 1,09,73,260 मरीज ठीक हुए हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों के दौरान रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 19,957 है। दैनिक मामलों में बढ़ोत्तरी के चलते कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी बढ़कर 2,02,022 हो गए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें अभी तक 2,82,18,457 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा चुकी है।

      दिल्ली में भी डरा रहे कोरोना वायरस के आंकड़े
      आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 431 नए मामले मिले, जो पिछले 2 महीनों के दौरान सबसे ज्यादा केस हैं। इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के 409 मरीज, बुधवार को 370 मरीज और मंगलवार को 320 मरीज मिले थे।

      सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क बेहद जरूरी
      स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक बढ़े कोरोना वायरस के इन मामलों की वजह लोगों का नियमों के प्रति लापरवाह होना है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूर लगाना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर लोगों ने कोरोना वायरस को लेकर एहतियात नहीं बरती, तो दिल्ली के भी हालात मुंबई और महाराष्ट्र जैसे हो सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+