त्यौहारों में जरा संभलकर! 24 घंटों के भीतर फिर बढ़े कोरोना केस, 22431 नए मरीज मिले

कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है और नए मामलों की संख्या एक बार फिर 22 हजार से ऊपर रिकॉर्ड की गई है।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को एक बार फिर से बड़ा इजाफा देखने को मिला और नए केस 22 हजार से ऊपर रिकॉर्ड किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 22,431 नए मामले मिले हैं, जबकि 24,602 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस की वजह से 318 लोगों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,49,856 हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से त्यौहारी सीजन के दौरान लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोविड-19 के 22 हजार नए मामले दर्ज, COVID19 | वनइंडिया हिंदी
    एक्टिव केस घटने से मिली कुछ राहत

    एक्टिव केस घटने से मिली कुछ राहत

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राहत की एक बड़ी बात यह है कि कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 3,38,94,312 मरीजों में अभी तक 3,32,00,258 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से एक्टिव मामलों में भी गिरावट आई है और फिलहाल यह संख्या घटकर 2,44,198 रह गई है।

    केरल में फिर से बढ़े कोरोना के मामले

    केरल में फिर से बढ़े कोरोना के मामले

    इसके अलावा देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है, जिसमें अभी तक वैक्सीन की कुल 92,63,68,608 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 43,09,525 टीके पिछले 24 घंटों के भीतर लगाए गए हैं। वहीं, केरल में भी कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी दिखी है। गुरुवार को मिले कोरोना वायरस के 22,431 मरीजों और 308 मौतों में से 12,616 केस और 134 मौतें अकेले केरल में दर्ज की गईं।

    त्यौहारी सीजन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा

    त्यौहारी सीजन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा

    आपको बता दें कि त्यौहारी सीजन में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही इस बात को कह चुका है कि अगले दो महीने बेहद अहम हैं और लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। हाल ही में दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी इस बात को कहा कि अगर त्यौहारी सीजन में लोगों ने सतर्कता बरती तो आने वाले दो महीनों में हम कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देख पाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Navratri Guidelines: दिल्ली, बंगाल सहित कई राज्यों में दुर्गा पूजा के लिए गाइडलाइंस जारी, जिसे जानना है जरूरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+