देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2022 नए केस, 46 की मौत, अभी भी 14832 सक्रिय मामले
नई दिल्ली, 23 मई। देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। अब देश में कोरोना के 14832 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2022 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2099 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं 46 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई है। देश में कोरोना पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह 0.69 फीसदी है। अभी तक देश में कोरोना से कुल 524459 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि कोरोना वैक्सीन ने इस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1923845615 डोज लोगों को दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 881668 वैक्सीन की डोज लोगों को दी गई है।
Recommended Video

जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां पर कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं इसके साथ ही घाटी में अभी तक कोरोना के कुल 454199 मामले सामने आ चुके हैं। अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है। जम्मू से 6 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि कश्मीर से 2 मामले सामने आए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के थाणे में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हं। हालांकि कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
वहीं पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के बढ़ते मामलो की वजह से सऊदी अरब की सरकार ने भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी अरब की सरकार ने अपने नागरिकों को इन देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि भारत से आने वाले यात्रियों को लेकर किसी भी तरह की कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। सऊदी अरब ने भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, टर्की, अफगानिस्तान, इरान, येमेन, सोमालिया, इथोपिया, डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, अर्मेनिया, बेलारूस, वेनेजुएला के नागरिकों पर भी सऊदी अरब की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications