फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 17135 नए मामले, 47 की मौत

नई दिल्ली, 03 अगस्त। देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17135 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 47 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 137057 है। पिछले 24 घंटों में 464919 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण की बात करें तो कुल 204.84 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों की दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 2349651 डोज दी गई है। डेली पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह 3.69 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.67 फीसदी है।

coronavirus

Recommended Video

      Covid-19 India Updates: 24 घंटे में मिले 17135 नए मरीज़, 47 की मौत| वनइंडिया हिंदी |*News

      देश में अभी तक कोरोना से 526477 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। अस्पताल में भर्ती मरीज की संख्या में 2735 की कमी आई है। देश में कोरोना से ठीक होने की औसत दर 98.49 फीसदी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1506 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 मरीजों की पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई है।

      वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 1886 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना से अभी तक 148110 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 830 नए मामले सामने आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी। मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 829 नए केस आए थे। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 518 मामले सामने आए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+