कम हुए कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 16866 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के पार

नई दिल्ली, 25 जुलाई। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के हर रोज 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे। लेकिन आज कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16866 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 41 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। दएश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 150877 है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना पॉजिटिविटी दर 7.03 फीसदी पहुंच गई है। बता दें कि रविवार को कोरोना के 20279 नए मामले सामने आए थे। कल की तुलना में आज कोरोना के नए मामलों में 17 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18148 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक देश में कोरोना के कुल 4 करोड़ 39 लाख पांच हजार 621 मामले सामने आ चुके हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 20,279 नए केस, 36 की मौत | वनइंडिया हिंदी *News
      corona

      उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 400 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 2700 के पार हो गई है। लखनऊ में कोरोना के 62 नए मरीज सामने आए हैं। सबसे अधिक कोरोना के मामले गौतमबुद्ध नगर में सामने आए, यहां 75 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। गाजियाबाद में 17, गोरखपुर में 22, वाराणसी में 16 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

      बता दें कि भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके भीतर कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। तुषार मेहता का कोरोना टेस्ट रविवार की रात पॉजिटिव आया था। वहीं मेहता ने कहा कि शनिवार से ही मुझे कोरोना के हल्के लक्षण थे, इसलिए मैंने खुद से अपने आप को आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि मैं व्यक्तिगत तौर पर द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाउंगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+