31 लाख के पार पहुंचे कोरोना के केस, एक दिन में मिले 61408 नए मरीज
एक राहत की खबर ये है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट भी तेजी से सुधर रहा है...
नई दिल्ली। वैक्सीन के इंतजार के बीच देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि सोमवार को दैनिक मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कुल 61408 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 836 लोगों की जान इस वायरस के कारण गई है। नए मरीजों के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल केस बढ़कर 3106349 हो गए हैं।
Recommended Video

हालांकि लगातार बढ़ रहे मरीजों के बीच एक राहत की खबर ये है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का रिकवरी रेट भी तेजी से सुधर रहा है। पिछले घंटों के दौरान ही देश में कोरोना वायरस के 57468 मरीज ठीक हुए हैं। अलग-अलग राज्यों में अभी तक कुल 23,38,036 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग जीतकर सामान्य जीवन में लौट चुके हैं और फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव केस 768313 हैं।
वैक्सीन को लेकर चल रहा है तेजी से कार्य
आपको बता दें कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में वैक्सीन को लेकर भी तेजी से कार्य हो रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश की पहली वैक्सीन इस साल के अंत तक लोगों को उपलब्ध हो जाएगी। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इसके अलावा जिन अलग-अलग वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, उनमें से कुछ साल 2021 की पहली तिमाही तक लोगों को उपलब्ध हो जाएंगी। डॉ. हर्षवर्धन ने आगे कहा कि भारत में तैयार हो रही कोरोना वायरस की वैक्सीन के ट्रायल पूरे होने के बाद इनके प्रभाव का पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications