फिर से बिगड़ रहे हालात, देश में कोरोना के 40,953 नए मामले, 188 की मौत

नई दिल्ली: कोरोना के मामले में देश की स्थिति फिर से बिगड़ती जा रही है। नए साल की शुरुआत में रोजाना के केस तो कम हुए थे, लेकिन अब हालात फिर से बेकाबू होने लगे हैं। जिस वजह से कोरोना केस पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी महाराष्ट्र ही सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां सख्त पाबंदियां लागू की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर देशभर में तेजी से टीकाकरण की प्रक्रिया भी जारी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के करीब 41 हजार नए केस, 188 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    corona

    स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 188 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 23,653 मरीज रिकवर हुए। ऐसे में देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,15,55,284 हो गई है, जिसमें 1,11,07,332 ठीक हुए और 1,59,558 की मौत हुई। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या 2,88,394 ही है। वहीं बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर है, जहां 4,20,63,392 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

    महाराष्ट्र में कितने केस?
    इस बार भी महामारी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कहर बरपा रही, जहां 25,681 मामले सामने आए हैं। साथ ही 14,400 लोग रिकवर भी हुए। इसके साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 24.22 लाख हो गई है, जबकि 53208 लोगों ने इस महामारी की वजह से जान गंवाई। पहले मुंबई में सबसे ज्यादा केस आते थे, लेकिन अब पुणे नंबर एक पर है, जहां पिछले 24 घंटों में 5098 नए केस सामने आए और 6 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र के अलावा केरल और कर्नाटक में भी तेजी से केस बढ़ रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+