भारत के पुणे में ओमिक्रॉन से हुई पहली मौत, डॉक्टरों ने जानिए क्या कहा?

भारत के पुणे में ओमिक्रॉन से हुई पहली मौत, डॉक्टरों ने जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली, 31 दिसंबर: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण 121 देशों में फैल चुका है। भारत में ओमिक्रॉन के कुल 1,200 मामले सामने आए हैं। इस बीच भारत में गुरुवार (30 दिसंबर) को ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में एक 52 वर्षीय व्यक्ति जो ओमिक्रॉन से संक्रमित थे, उनकी मौत हो गई है। 52 वर्षीय मरीज पुणे के पिंपरी चिंचवाड नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती थे, उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। हाल ही में पिंपरी चिंचवाड़ में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

Coronavirus

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि मरीज पिछले 13 साल से शुगर से पीड़ित था। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई है। लेकिन गुरुवार को आई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित था। शख्स हाल ही में नाइजीरिया की यात्रा करके लौटा था।

Recommended Video

    Omicron Variant: BMC का दावा, Mumbai में 141 मरीजों की नहीं थी कोई Travel History | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 198 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 190 मामले अकेले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के अकेले 450 मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में गुरुवार को 258 नए ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं।

    भारत में अब ओमिक्रॉन के 1195 केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 25 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं हरियाणा में 23 मामले दर्ज किए गए हैं। तेलंगाना, ओडिशा और बंगाल में पांच-पांच ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि बिहार और पंजाब में एक-एक संक्रमण के केस दर्ज किया गए हैं। ओमिक्रॉन अब 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+