अरुणाचल में ब्रह्मोस की तैनाती पर भड़का चीन, भारत ने भी दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। भारत की तरफ से अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मोस तैनात करने की बात को लेकर चीन की चिंता बढ़ गई है। चीन ने भारत को इसके लिए चेतावनी भी दी है। चीन कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली के अनुसार चीन की सीमा पर ब्रह्मोस की तैनाती का नकारात्मक असर पड़ेगा। आपको बता दें कि अभी तक ब्रह्मोस की तैनाती हुई नहीं है, लेकिन पहले ही चीन परेशान हो गया है।

चीन की चेतावनी का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने कहा है कि भारत के फैसले बीजिंग से तय नहीं होंगे। सेना के अनुसार चीन को दिए जवाब में कहा गया है कि हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की तैनाती कर सकते हैं, ये भारतीय सेना का खुद का अधिकार है जिसमें चीन की राय कोई मायने नहीं रखती है।
अभी तक सरकार सिर्फ इस बात का फैसला किया है कि अरुणाचल में ब्रह्मोस की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा साल भर के अंदर 4300 करोड़ रुपए की लागत से 100 मिसाइलें, पांच मोबाइल स्वचालित लॉन्चर और एक मोबाइल कमान पोस्ट भी तैनात किया जाना है।
क्यों घबराया हुआ है चीन?
चीन की घबराहट का कारण है ब्रह्मोस मिसाइल। आपको बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 290 किलोमीटर है। भारत के पास ब्रह्मोस सुपरसोनिक है यानी की इसकी रफ्तार प्रति सेंकेड 1 किलोमीटर की है। वहीं दूसरी ओर चीन के पास सबसोनिक मिसाइल हैं, जिनकी रफ्तार 290 मीटर प्रति सेकेंड है।
मतलब भारत की ब्रह्मोस मिसाइल चीनी मिसाइल की तुलना में तीन गुना से भी अधिक तेज है, जिसका चीन के पास कोई तोड़ नहीं है। यही कारण है कि चीन की चिंता बढ़ी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications