Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India-Qatar: राष्‍ट्रपति मुर्मू के रात्रि भोज में पहुंचे कतर के अमीर शेख, जानें भारत के लिए क्‍या-क्‍या कहा?

INDIA AND QATAR Meet: 18 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कतर केअमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और उनके उनके सम्मान में रात्रि-भोज का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस रात्रि भोज में शिरकत की।

बता दें कतर के अमीर शेख की ये भारत की दूसरी राजकीय यात्रा है। ये यात्रा ना केवल सद्भावना का संकेत थी, बल्कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का जश्न मनाने का अवसर भी था।

INDIA AND QATAR Meet

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने भारत के विकास की तारीफ करते हुए कहा "हमने सभी क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति देखी है, हमें विश्वास है कि भारतीय अर्थव्यवस्था आने वाले दशकों में भी फलती-फूलती रहेगी। अपने ऐतिहासिक संबंधों और साझा हितों के आधार पर हम विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग हमारी भविष्य की रणनीतियों का एक अनिवार्य हिस्सा होगा।"

कतर के शेख तमीम ने कहा हमारी ये भारत यात्रा भारत और कतर के बीच दीर्घकालिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस यात्रा के दौरान हुई चर्चाएँ और समझौते द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और वैश्विक कल्याण में योगदान देंगे। अमीर शेख ने कहा भविष्‍य में कतर भारत को विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा का स्रोत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। जिसमें नवीकरणीय ऊर्जी सहयोग अहम हिस्‍सा होगा।

इसके साथ ही कतर के अमीर शेख ने कतर में रह रहे भारतीयों की भूमिका की तारीफ की। उन्‍होंने कहा भारतीय समुदाय के लोग कतर के सामाजिक और सांस्‍कृतिक विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा ये दोनों देशों के बीच एक स्‍ट्राग सोशल ब्रिज है।

एक दूसरे की ताकत का लाभ उठाना चाहिए

राष्‍ट्रपति ने भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक संबंध और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर संतोष व्यक्त किया और भारत-कतर संबंधों, आपसी सम्मान और सद्भावना पर जोर दिया। उन्‍होंने नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों की ताकत का लाभ उठाने पर जोर दिया।

भारत- कतर के रिश्‍ते वर्षों पुराने हैं

राष्‍ट्रपति ने कहा भारत और कतर के बीच गहरा संबंध रहा है, उनके रिश्ते सदियों से चले आ रहे वाणिज्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में गहराई से निहित हैं। यह स्थायी साझेदारी व्यापार, निवेश, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी जुड़ाव में विकसित हुई है।राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और कतर के लिए अपने लोगों और वैश्विक समुदाय की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

बता दें इस औपचारिक मुलाकात और रात्रि भोज में भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर आपसी सहमति बनी। जिससे दोनों देशों के बीच और भी घनिष्ठ जुड़ाव का मार्ग और प्रशस्‍त होगा और भविष्य के सहयोग के लिए एक रोडमैप तैयार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+