India Pakistan War: राजस्थान बॉर्डर पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जैसलमेर में मिला जिंदा बम
Rajasthan Border: भारत की एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने राजस्थान में 2 रातों तक हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली (S-400) की सतर्कता के चलते उसे हर मोर्चे पर असफलता हाथ लगी। पाकिस्तान ने पश्चिमी राजस्थान के 5 सैन्य ठिकानों को निशाने की कोशिश, जिनमें बीकानेर, बाड़मेर, फलोदी, जैसलमेर और पोखरण शामिल हैं। मौजूदा हालात के मद्देनजर राजस्थान के सरहदी इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल किए हमले
7-8 मई की रात पाकिस्तान ने राजस्थान के उत्तरलाई (बाड़मेर), नाल (बीकानेर) और फलोदी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं। भारतीय सेना ने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। 8 मई की रात करीब 9 बजे जैसलमेर और पोखरण के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से "स्वार्म अटैक" (झुंड में ड्रोन हमला) की कोशिश की गई। लेकिन एयर डिफेंस राडार और सतर्क सैनिकों ने सभी ड्रोन को आसमान में ही मार गिराया।

जैसलमेर में जिंदा बम मिला, बस्ती खाली कराई गई
शुक्रवार सुबह जैसलमेर के किशनघाट इलाके की जोगियों की बस्ती में एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को खाली कराया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बम गुरुवार रात गिरा था। सेना बम को सुरक्षित स्थान पर ले गई है।
सरहदी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ब्लैकआउट और एयरपोर्ट बंद
भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों में गुरुवार रातभर ब्लैकआउट रखा गया। एयरस्पेस को खाली कर दिया गया है। जोधपुर, बीकानेर, किशनगढ़ और जैसलमेर एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। आम दिनों में इन क्षेत्रों से गुजरने वाली सभी फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।
राजस्थान में रेलव सेवाएं प्रभावित, ट्रेनें रद्द और आंशिक रद्द
जैसलमेर रेलवे स्टेशन
ट्रेन संख्या 12468 (जयपुर-जैसलमेर) - 8 मई को बीकानेर तक ही संचालित की गई।
ट्रेन संख्या 12467 (जैसलमेर-जयपुर) - 9 मई को जैसलमेर की जगह बीकानेर से रवाना हुई।
बाड़मेर रेलवे स्टेशन
14895 (भगत की कोठी-बाड़मेर) - 9 मई को रद्द।
14896 (बाड़मेर-भगत की कोठी) - 9 मई को रद्द।
04880 (मुनाबाव-बाड़मेर) - 9 मई को रद्द।
54881 (बाड़मेर-मुनाबाव) - 9 मई को रद्द।
शहरों में सुरक्षा अलर्ट, पुलिस की सख्ती और जांच अभियान
जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर जैसे शहरों में पुलिस द्वारा कड़ी नाकाबंदी की गई है। हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर से सटे 20 किलोमीटर के गांवों को खाली कराया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
स्कूल-कॉलेज बंद, आतिशबाजी और ड्रोन पर रोक
तनाव की स्थिति को देखते हुए जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। श्रीगंगानगर में कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी बंद हैं। कोटा में 7 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है, जबकि बीकानेर में आतिशबाजी और ड्रोन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
रेड अलर्ट और ब्लैकआउट
जैसलमेर: ब्लैकआउट 9 घंटे तक चला - रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक।
श्रीगंगानगर: 8 बजे रात से 1 बजे तक ब्लैकआउट।
जोधपुर: 9.30 बजे रात से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट।
RAS अफसरों की तैनाती
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार देर रात CMO में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, इंटेलिजेंस चीफ और ADG कानून व्यवस्था शामिल हुए। सीमावर्ती जिलों की स्थिति की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए गए। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 9 अधिकारियों की बॉर्डर क्षेत्रों में नियुक्ति की है।
महेश चंद्र मान - SDM भणियाणा (जैसलमेर)
- प्रभजोत सिंह गिल - SDM मूंडवा
- लाखाराम - SDM पोकरण
- संदीप चौधरी - SDM बज्जू (बीकानेर)
- कुणाल राहड़ - SDM बीकानेर उत्तर
- भरतराज गुर्जर - SDM फतेहगढ़
- कविता गोदारा - सहायक कलेक्टर, सीकर
- रामलाल मीणा - SDM गडरा रोड (बाड़मेर)
इसके अलावा बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, फलोदी, बाड़मेर और बालोतरा से 75 फायर ब्रिगेड की टीमें भेजी गई हैं। सभी फायरमैन और अधिकारियों की रिक्तियां तत्काल भरी गई हैं। राज्य सरकार ने बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों के लिए 5-5 करोड़ रुपए का आपात फंड भी जारी किया है।
सेना ने जारी किया हमले का वीडियो
भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (Twitter) पर पाकिस्तान के हमलों से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 8 और 9 मई को पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से अटैक किए गए, लेकिन भारतीय वायु रक्षा ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। वीडियो में स्थान की पुष्टि नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि ये राजस्थान बॉर्डर से जुड़ा हिस्सा है। जैसलमेर और पोकरण में धमाकों की आवाजें सुनने के बावजूद स्थानीय लोगों ने कहा है कि वे डरने वाले नहीं हैं। वे भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
-
Rajasthan Board Result: क्या है हमारी बेटियां योजना, जिससे लड़कियों को मिलेंगे 1.15 लाख? क्या है पूरा प्रोसेस? -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications