Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Pakistan War: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर को क्यों चाहिए जंग? पर्दे के पीछे की बड़ी वजह आई सामने

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की। भारतीय सेना ने आतंक के संरक्षक बने पाकिस्तानी सेना के कई अहम एयरबेस को पूरी तरह तबाह कर दिया है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों के लॉन्च पैड, ट्रेनिंग कैंप और गोला-बारूद के भंडार को टारगेट कर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। अब दोनों देशों के बीच सीजफायर (विराम समझौता) लागू हो चुका है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के नापाक चाल का बड़ा खुलासा हुआ है। सेना प्रमुख जनरल मुनीर (General Munir) ने पाकिस्तान को क्यों युद्ध की आग में धकेल दिया, इस साजिश का भी खुलासा हुआ है।

India Pakistan War

भारत की सैन्य कार्रवाई से बौखलाहट

भारत द्वारा हालिया आतंक विरोधी सैन्य ऑपरेशनों में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। इससे पाक सेना और ISI की साख पर सवाल उठे हैं, जिससे जनरल मुनीर दबाव में हैं।

जनरल मुनीर का कार्यकाल विस्तार से असंतोष

जनरल आसिम मुनीर (Pakistan Army Chief) ने 29 नवंबर 2022 को पाकिस्तान के सेना प्रमुख का पद संभाला था। उनके लिए यह पद तीन साल के लिए था, यानी उनका कार्यकाल नवंबर 2025 तक होना था। लेकिन, कुछ समय बाद उन्होंने शाहबाज सरकार (Shehbaz Sharif) से अपने कार्यकाल को तीन साल की बजाय पांच साल तक बढ़वाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान की संसद में संशोधन प्रस्ताव पेश किया, जो स्वीकृत हो गया। अब, जनरल मुनीर का कार्यकाल नवंबर 2027 तक बढ़ चुका है, और इसमें अभी ढाई साल का वक्त बचा हुआ है। लेकिन इस कदम के बाद पाकिस्तान में असंतोष की लहर देखी जा रही है। लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, और इसे सैन्य तानाशाही के रूप में देखा जा रहा है। इस विरोध के बीच, जनरल मुनीर भारत के खिलाफ युद्ध जैसे हालात पैदा कर, अपने कार्यकाल को बढ़ाने का एक राजनीतिक और सैन्य मोर्चा तैयार करना चाहते हैं, ताकि वह सत्ता में अपनी पकड़ मजबूत कर सकें

राजनीतिक एजेंडा चलाने का गंभीर आरोप

बता दें कि, मुनीर की नियुक्ति के बाद से ही उनके ऊपर राजनीतिक एजेंडा चलाने के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ चलाए गए अभियान को समर्थन दिया और उसके विरोध में हुए आंदोलन को दबाने में पाकिस्तानी सेना का इस्तेमाल किया। इन कार्रवाइयों के चलते न सिर्फ देश की जनता के बीच, बल्कि सेना के भीतर भी उनकी छवि विवादास्पद हो गई है। उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है और कई विश्लेषकों का मानना है कि वे भारत से युद्ध जैसे हालात बनाकर 'राष्ट्रीयतावाद' की लहर पर सवार होकर खुद को एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

पाक सेना में बिखराव, जनरल मुनीर की पकड़ ढीली?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जनरल मुनीर के आने के बाद से ही पाकिस्तानी सेना में गुटबाजी का दौर भी शुरू हो गया। सेना के भीतर उन्होंने 'लोयल्टी टेस्ट' के ज़रिए कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया और अपने प्रति वफादार अफसरों को प्रमोट किया। जिससे कर्मचारियों और अफसरों में गुटबाजी बढ़ी। इसके चलते सेना के भीतर न केवल असंतोष फैला, बल्कि कई इस्तीफों और कथित विद्रोही घटनाओं की भी चर्चा हुई। विश्लेषकों का मानना है कि सेना के भीतर अपने डांवाडोल होते कद और गिरती पकड़ को बचाने के लिए जनरल मुनीर अब भारत के साथ तनाव या युद्ध जैसी स्थिति बनाकर 'राष्ट्रवादी हीरो' बनने की कोशिश कर रहे हैं।

आंतरिक राजनीति से ध्यान भटकाना

पाकिस्तान (Pakistan) गंभीर आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और जनता में असंतोष से जूझ रहा है। ऐसे में जनरल मुनीर के लिए युद्ध का शोर एक 'डायवर्सन टूल' है, जिससे जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाया जा सके और लोगों का ध्यान युद्ध की तरफ हो। बता दें कि, पाकिस्तान के लोगों में वर्तमान सरकार को लेकर भारी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें India Vs Pakistan War: पाक नेवी की भयंकर बेइज्जती, पुरानी फोटो को एडिट कर दिखा रहे थे ताकत, हुए एक्सपोज

आतंकी संगठनों का दवाब

ISI और उससे जुड़े आतंकी संगठनों को भारत की जवाबी कार्रवाइयों से भारी नुकसान हुआ है। अब वे पाकिस्तानी सेना से रिएक्शन की मांग कर रहे हैं। जनरल मुनीर उन तत्वों को संतुष्ट करने के लिए युद्ध की हवा बना रहे हैं।

चीन और अन्य शक्तियों का दवाब

पाकिस्तान पर चीन (China) का रणनीतिक प्रभाव है। किसी भी सीमित संघर्ष की आड़ में वह भारत की ताकत को परखना चाहता है और जनरल मुनीर इसके लिए मोहरा बन सकते हैं।

इन सबके अलावा भी कई कारण बताए जा रहे हैं। जिस वजह से पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल मुनीर देश को युद्ध की आग में झोंकना चाहते हैं। जिससे वे अपनी रोटी सेक सकें।

ये भी पढ़ें India Vs Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर में मरने वाले आतंकियों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देगा पाकिस्तान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+