भारत-पाक जंग जैसे हालात के बीच BSF ने जैश के 7 आतंकी मार गिराए, Video जारी कर बताया कैसे दिया ऑपरेशन को अंजाम
India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच दुश्मन देश को एक और गहरा प्रहार किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 7 आतंकवादियों को मारा गिराया है। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। बीएसएफ 8 और 9 मई 2025 की रात को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया।
ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स की एक सीमा चौकी को भी भारी नुकसान पहुंचाया। पाक की ओर से घुसपैठियों द्वारा गोलीबारी लगातार की जा रही है। ये घुसपैठ की कोशिश उस वक्त की गई, जब जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान की सेना हमला कर रही थीं।

भारतीय सेना ने बताया पाकिस्तान ने कहां-कहां हमला किया?
भारतीय सेना ने गुरुवार 09 मई की सुबह जानकारी दी है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, पंजाब के पठानकोट में दर्जनों मिसाइलें दागी थीं, जिसे भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से निष्प्रभावी कर दिया। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा लगातार गोलीबारी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications