India Pakistan: सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की गुजारिश पर EAM की दो टूक, जानें क्या है भारत का फैसला
India Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. इसमें सिंधु जल समझौता रद्द (Indus Water Treaty) करना भी शामिल है. यह समझौता रद्द होने के बाद हेकड़ी दिखा रहे पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने पर लग गई है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत सरकार को पत्र लिखा था और फैसले पर पुनर्विचार की गुहार लगाई थी। पड़ोसी देश के कई बड़े शहर कराची, लाहौर, रावलपिंडी वगैरह पानी के संकट से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान के लिए अपने देश के लोगों की पानी की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल साबित हो रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर से जब सिंधु जल समझौते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यह समझौता अभी निरस्त ही रहेगा. भारत सरकार इस पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार नहीं है और इस मामले में पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं होगी।

India Pakistan के बीच बातचीत की गुंजाइश नहीं
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंधु जल समझौते के बारे में कहा, 'सिंघु जल संधि स्थगित है और यह तब तक स्थगित ही रहेगी, जब तक कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की जा रही आतंकवादी गतिविधियों को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं किया जाता है। कश्मीर पर चर्चा के लिए हमारे पास एक ही मुद्दा है और वह है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK)। भारत की प्राथमिकता भारतीय सीमाओं के तहत आने वाले कश्मीर के उस हिस्से को खाली कराना है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा जमा लिया है.' बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इससे मिलता-जुलता बयान दिया था। रक्षा मंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर ही बात होगी।
यह भी पढ़ें: Pakistan Radiation Leak: IAEA ने पाक के झूठ का किया खुलासा, पाकिस्तान परमाणु संयंत्र से नहीं हुआ रेडिएशन रिसाव
'किसी तीसरे देश का दखल हमें मंजूर नहीं'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी कहा कि पीओके के मुद्दे पर सिर्फ पाकिस्तान से ही बातचीत होगी और इस पर हमें किसी दूसरे देश का दखल मंजूर नहीं है। विदेश मंत्री का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि हमें अपनी सेना और सशस्त्र बलों पर गर्व है जिन्होंने अद्भुत बहादुरी के साथ इस मिशन को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: Explainer: China-Pakistan-Turkiye का गठजोड़ सुरक्षा से व्यापार तक भारत का सिरदर्द बढ़ाएगी ये तिकड़ी












Click it and Unblock the Notifications