India Pakistan War: पाकिस्तान की सारी हेकड़ी हुई गुम, सिंधु जल संधि के लिए लगा भारत के सामने नाक रगड़ने
India Pakistan War: भारत के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और सटीक एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान के होश ठिकाने लगा दिए हैं. इसके अलावा, भारत ने सिंधु जल समझौता भी रद्द कर दिया है, जिससे पाकिस्तान को अब पानी का संकट भी झेलना पड़ सकता है. अपने देश में गंभीर जल संकट के हालात देखकर पाक सरकार की सारी हेकड़ी निकल गई है और अब भारत के सामने गिड़गिड़ाने के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं है. पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है. सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र भेज दिया गया है. हालांकि, मोदी सरकार इस अपील पर विचार करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है.

India Pakistan War: पाकिस्तान के सामने गंभीर जल संकट
भारत के सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले ने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी है. दरअसल पाकिस्तान के सभी बड़े शहर कराची, लाहौर से लेकर दूसरे छोटे शहरों तक में पानी की भारी किल्लत चल रही है. कराची में लोगों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है और जरूरत से बहुत कम पानी आ रहा है. पहले से ही पाकिस्तान के शहरों में बिजली संकट चल रही है और अब पानी के संकट से आम लोगों के लिए मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं. ऐसे हालात देखते हुए पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने पत्र लिखकर भारत को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें: सिंधु संधि कब तक रहेगी स्थगित? भारत ने कर दिया बड़ा ऐलान, तब तक प्यासा ही न मर जाए पाकिस्तान!
भारत नहीं है पाकिस्तान की किसी भी मांग को मानने के मूड में
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने कई सख्त कदम पाकिस्तान के खिलाफ उठाए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम दिए संबोधन में स्पष्ट कहा है कि पानी और खून एक साथ नहीं चल सकता है. पीएम मोदी ने देशवासियों के साथ ही पाकिस्तान को भी सख्त संदेश दे दिया है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने वाला है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और आतंक के आकाओं को भी सख्त संदेश दे दिया है.
क्या है सिंधु जल समझौता
सिंधु जल समझौता तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के मिलिट्री जनरल अयूब खान के बीच हुआ था. यह समझौता कराची में हुआ था. इसके तहत 80 फीसदी पानी भारत को और 19.5 फीसदी पानी पाकिस्तान को मिलता है. इस समझौते की मध्यस्थता विश्व बैंक की ओर से की गई थी. इसमें भारत की 3 पूर्वी नदियां सतलज, ब्यास और रावी आवंटित हुईं थी. पाकिस्तान के हिस्से में पश्चिमी नदियां जैसे सिंधु, झेलम और चिनाब आए.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद क्या भारत सिंधु जल संधि का निलंबन रद्द करेगा? क्या PAK को देने लगेगा पानी












Click it and Unblock the Notifications