India Pakistan Cease Fire: किस शर्त पर भारत को अमेरिका ने सीजफायर के लिए मनाया, अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया

India Pakistan Cease Fire: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। शनिवार शाम 5 बजे से यह सीजफायर (Cease fire) लागू हो गया है। भारत के विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इसकी जानकारी दी। इस रिपोर्ट में बताते हैं कि, भीषण तनाव के बीच दोनों देश सीजफायर के लिए कैसे राजी हुए?

India Pakistan Cease Fire

सीजफायर में अमेरिका ने अहम भूमिका निभाई

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के सीजफायर में अमेरिका ने अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी विदेश मंत्री लगातार दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत कर रहे थे। फिर दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हुए।

कैसे हुआ सीजफायर?

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो (US Foreign Minister Marco Rubio) ने खुलासा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह सीजफायर समझौता कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि वह और अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD वेंस बीते 48 घंटों से दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम शहबाज़ शरीफ शामिल हैं, के साथ निरंतर संपर्क में थे।

'युद्ध नहीं, बल्कि शांति का रास्ता चुना'

रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने एक तत्काल युद्धविराम और एक न्यायसंगत स्थल पर व्यापक वार्ता शुरू करने पर सहमति जताई है।'

उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की दूरदृष्टि, समझदारी और नेतृत्व को सलाम करता हूँ कि उन्होंने युद्ध नहीं, बल्कि शांति का रास्ता चुना।'

DGMO स्तर पर हुई बातचीत

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी है कि, आज (10 मई) दोपहर 15:35 बजे पाकिस्तान के DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स) ने भारतीय DGMO को कॉल किया। दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी कि,भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को भारतीय समयानुसार आज शाम 17:00 बजे से रोका जाएगा।

12 मई को पाकिस्तान के साथ होगी बैठक

दोनों देशों की सेनाओं को इस समझौते को लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।विदेश सचिव ने यह भी बताया कि दोनों DGMOs के बीच अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12:00 बजे होगी।

ये भी पढ़ें India Pakistan War: ईंधन खत्म, 8 एयरबेस तबाह! 1971 दोहराने वाला था भारत, तभी आ गए 'पश्चिमी फरिश्ते'!

ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी जानकारी

वहीं विदेश सचिव की घोषणा से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सीजफायर की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि, 'संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद'

ये भी पढ़ें India Pakistan Ceasefire: कौन हैं DGMO ले. जनरल राजीव घई, जिनकी बातचीत से भारत-पाक के बीच थमी जंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+