India Pakistan War: ईंधन खत्म, 8 एयरबेस तबाह! 1971 दोहराने वाला था भारत, तभी आ गए ‘पश्चिमी फरिश्ते'!
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। शनिवार (10 मई) शाम 5 बजे से यह सीजफायर (Cease fire) लागू हो गया है। भारत के विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला पाकिस्तान के लिए किसी 'ऑक्सीजन' से कम नहीं है। जब पाकिस्तानी सेना ईंधन संकट, हथियारों की कमी और दो मोर्चों पर दबाव से जूझ रही थी तभी सीजफायर (India and Pakistan agreed to Cease Fire) की घोषणा ने उसे राहत दे दी।

लगभग हार चुका था पाकिस्तान
बताया जा रहा है कि भारतीय सेना इस बार लगातार पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों और उनके अड्डों को निशाना बना रही थी। हर हमले के साथ पाकिस्तान की सैन्य शक्ति कमजोर होती जा रही थी, और ऐसा लग रहा था कि, पाकिस्तान कभी भी 1971 की तरह सरेंडर कर देगा।
भारतीय वायुसेना और सेना ने पाकिस्तान के सभी बड़े सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया था। पाकिस्तान की सेना ईंधन संकट, गोला-बारूद की भारी कमी, और भीतर से बलूच व तहरीक-ए-तालिबान के हमलों से घिरी हुई थी। लेकिन पश्चिमी देशों की चाल ने उसे फिर से बचा लिया है।
भीषण ईंधन संकट से जूझ रही है पाकिस्तानी सेना
इंटेलिजेंस सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है पाकिस्तान की सेना (Pakistani Army) भीषण ईंधन संकट से जूझ रही है। हालात इतने नाज़ुक हो गए हैं कि सेना ने ईंधन सप्लाई पर पूरा नियंत्रण कर लिया है और आम नागरिकों के लिए पेट्रोल की सख्त राशनिंग शुरू कर दी गई है।
पंगु हो चुका है पाकिस्तानी एयरफोर्स
वहीं भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान के 8 सबसे महत्वपूर्ण एयरबेस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तानी एयरफोर्स (Pakistan Airforce) की ताकत लगभग पंगु हो चुका है।
DGMO स्तर पर हुई बातचीत
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी है कि, आज (10 मई) दोपहर 15:35 बजे पाकिस्तान के DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स) ने भारतीय DGMO को कॉल किया। दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी कि,भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को भारतीय समयानुसार आज शाम 17:00 बजे से रोका जाएगा।
12 मई को पाकिस्तान के साथ होगी बैठक
दोनों देशों की सेनाओं को इस समझौते को लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।विदेश सचिव ने यह भी बताया कि दोनों DGMOs के बीच अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12:00 बजे होगी।
ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी जानकारी
वहीं विदेश सचिव की घोषणा से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सीजफायर की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि, 'संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।'
ये भी पढ़ें India Pakistan War: पाकिस्तान में बगावत! 39 ठिकानों पर BLA का बड़ा हमला, कई पुलिस थानों पर कब्जा
आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगा- जयशंकर
वहीं भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि, 'भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।'












Click it and Unblock the Notifications