76, 99, 74 रनों के साथ जो रूट रहे सीरीज में नाबाद, आउट करने को तरसे भारतीय गेंदबाज, इंग्लैंड ने बनाए 387 रन
IND vs ENG: जो रूट को दुनिया के बेस्ट प्लेयर्स में इसलिए गिना जाता है क्योंकि उनकी बैटिंग में वह क्लास है। जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ रहा है, वह अपनी बैटिंग से चौंकाने का काम कर रहे हैं। भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लगातार तीसरे मैच में उन्होंने जलवा दिखाया है।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में उन्होंने एक शानदार फिफ्टी जमाई। इस सीरीज में यह उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी है। एक और ख़ास बात यह भी है कि रूट इन तीनों मैचों में आउट ही नहीं हुए। भारतीय टीम के गेंदबाज उनको आउट करने के लिए तरसते रह गए।

सीरीज की लगातार तीसरी फिफ्टी
इस सीरीज में एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में रूट के बल्ले से नाबाद 76 रनों की पारी आई थी। टीम इंडिया ने उस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद कार्डिफ में रूट टीम को जीत दिलाकर ले गए थे। वह आउट नहीं हुए और 99 रनों की नाबाद पारी खेलकर गए। आज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर फिर से उनका बल्ला चल गया और इस बार वह 74 रनों की नाबाद पारी खेलकर गए।
इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए भारत के सामने 3 विकेट पर 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। रूट के अलावा बेन डकेट ने शानदार बैटिंग करते हुए 141 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जैकब बेथल के बल्ले से भी 91 रनों की शानदार पारी आई।
छह वनडे में लगातार धमाका
पिछले छह वनडे मैचों में रूट ने 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। वह इंग्लैंड के लिए लगातार छह वनडे में यह कारनाम करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। इन छह पारियों में उन्होंने एक बाद शतक भी जमाया है, जो नाबाद 111 रनों की पारी के साथ आया था। कुल चार बार वह नाबाद रहे हैं। इस सीरीज में वह आउट ही नहीं हुए।
गुरनूर बराड़ की जमकर धुनाई
उधर गुरनूर बराड़ की जमकर धुनाई की गई है। उनकी गेंदों की लय बिगाड़ते हुए 10 ओवर में कुल 97 रन ठोके। वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। भारत की तरफ से वनडे की एक पारी में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाजों में वह तीसरे स्थान पर आ गए। पहले दो स्थानों पर भुवनेश्वर कुमार और विनय कुमार हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा रन खाए थे।













Click it and Unblock the Notifications