Video: '15 दिन पहले खोया था सिंदूर, आज मिला इंसाफ', पहलगाम में मारे गए शुभम की पत्नी ने सेना को किया सलाम

India Operation Sindoor: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिज्बुल के कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक से 6 मई की देर रात हमला किया। इसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका है। यह कार्रवाई रात के करीब 1:30 बजे हुई है और सेना की ओर से 1:44 मिनट पर इसकी जानकारी दी गई है। भारत ने ये जवाबी कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद की है, जिसमें 26 लोगों को मारा गया था।

अब 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों ने भारतीय सेना और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की है। पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों में उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी भी थे, इस ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने कहा है कि 'आज से 15 दिन पहले मैंने अपना सिंदूर खोया था और आज मुझे इंसाफ मिला है।'

India Operation Sindoor

शुभम द्विवेदी की पत्नी बोलीं- मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी

शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने कहा,

"मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+