Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सेनाओं के राजनीतिकरण पर पूर्व नेवी चीफ ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर जताई नाराजगी

नई दिल्‍ली। इंडियन नेवी के पूर्व चीफ एडमिरल (रिटायर्ड) ने देश में चुनावी फायदे के लिए किए जा रहे सेनाओं के राजनीतिकरण पर नाराजगी जाहिर की है। उन्‍होंने इस बाबत एक चिट्ठी भी चुनाव आयोग को लिखी है। इस चिट्ठी में उन्‍होंने पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद देश में पैदा हालातों पर चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही उन्‍होंने फाइटर जेट्स के गिराने और इंडियन एयरफोर्स के पायलट को पकड़े जाने पर जारी बहस पर भी रोष जाहिर किया है।

pulwama-attack-150

धर्मनिरपेक्ष होती हैं सेनाएं

एडमिरल एल रामदास ने चुनाव आयोग से मांग की है कि राजनीतिक फायदे के लिए सेनाओं का प्रयोग बंद किया जाए। रामदास ने चुनाव आयोग से अपील की है कि राजनीतिक दलों को पुलवामा हमला, बालाकोट की हवाई कार्रवाई और विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से वापस आने के मुद्दे को मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल करने से रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। चीफ इलेक्‍शन कमिश्‍नर आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखी चिट्ठी में एडमिरल रामदास ने पार्टियों द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए सेनाओं के शौर्य का प्रयोग किये जाने की घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में खासतौर पर ये बात अहम है कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इन घटनाओं का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। दो पेज की अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि सेनाएं जिस ढांचे, मूल्यों और माहौल से जुड़े होती हैं, वह गैर राजनीतिक और धर्मनिरपेक्ष रहा है। यह भी पढ़ें-चीन को रोकने के लिए भारत और रूस के बीच तीन परमाणु पनडुब्‍बी की डील सील

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+