राहत भरी खबर, दिसंबर तक भारत को मिल सकती है 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 87 लाख के पार पहुंच गई है। महामारी के चलते लोगों को अब तक तमाम पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात तब तक ऐसे रहेंगे जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एक राहत भरी खबर दी है, जिसके मुताबिक दिसबंर तक भारत को ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की 10 करोड़ डोज मिल सकती है।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine: दिसंबर तक भारत को मिल सकते हैं AstraZeneca के 10 करोड़ डोज | वनइंडिया हिंदी
    SII ने क्या कहा?

    SII ने क्या कहा?

    दरअसल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित 'कोविशिल्ड' नाम की वैक्सीन के उत्पादन के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ हाथ मिलाया है। कोरोना वायरस वैक्सीन का मौजूदा वक्त में दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल सफल होने के बाद SII कम से कम 1 बिलियन खुराक का उत्पादन करेगा। SII के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि अगर कोरोना वायरस वैक्सीन का ट्रायल प्रभावी रहता है, तो उनका संस्थान दिसंबर तक नई दिल्ली से आपातकालीन प्राधिकरण प्राप्त कर सकता है। साथ ही भारत के पास अच्छी संख्या में वैक्सीन पहुंच जाएगी। अभी तक अगले महीने 10 करोड़ डोज आने का अनुमान है।

    40 मिलियन खुराक तैयार

    40 मिलियन खुराक तैयार

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक SII एस्ट्राजेनेका के संभावित कोविड-19 वैक्सीन की 40 मिलियन (4 करोड़) खुराक बना ली है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये खुराक भारत के लिए है या वैश्विक स्तर पर सप्लाई के लिए तैयार की गई है। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ने इस बात को भी कहा कि ये वैक्सीन दुनिया की सबसे एडवांस वैक्सीन में से एक है। आईसीएमआर ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के लिए क्लिनिकल ट्रायल साइट फीस दी थी। कंपनी और ICMR वर्तमान में पूरे भारत के 15 केंद्रों में फेज 2/3 क्लिनिकल ट्रायल कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई कोविड-19 वैक्सीन स्वीकृत नहीं हुई है। सभी के परीक्षण चल रहे हैं।

    क्या हैं मौजूदा हालात?

    क्या हैं मौजूदा हालात?

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 44,878 नए केस सामने आए हैं, जबकि 547 लोगों की मौत हुई है। नए केस सामने आने के बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 87,28,795 हो गई है। 547 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,28,668 हो गई है। वहीं 4,747 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,84,547 रह गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि देश में कोरोन वायरस का पीक खत्म हो चुका है, जिस वजह से मामले घट रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+