किस देश के राष्ट्रपति का गांव तलाश रहा है भारत

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। डोनाल्ड रामोतार का भले ही कद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सरीखा ना हो जो अगले महीने भारत आएंगे, पर भारत सरकार गुयाना के राष्ट्रपति रामोतार के स्वागत के लिए भी पूरी तैयार कर रही है। रामोतार आगामी सात जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन गांधीनगर में होगा।

India is trying to find the ancestral village of a president

सरकार की चाहत है कि डोनाल्ड रामोतार को किसी तरह से बताया जा सके कि दरअसल उनके पुऱखे यूपी या बिहार के किस इलाके से गुयाना पिछली सदी में गए थे। सरकार उन्हें उनके पुरखों के गांव के कुछ चित्र देना चाहती है।

इस बाबत सरकार उनके गांव को तलाशने में लगी है। दरअसल दशकों पहले सात समंदर पार बस गए भारतीयों को अपने पुरखों के गांव वगैरह की भी जानकारी नहीं है।

कन्हाई से चंद्रपाल तक डोनाल्ड उसी गुयाना से है जिसने क्रिकेट को क्लिव लायड,रोहन कन्हाई, शिवनारायण चंद्रपाल सरीखे महान खिलाड़ी दिए हैं। गुयाना की आबादी का लगभग 50 फीसद हिस्सा भारतवंशियों का है।

कितने भारत वंशी

बता दें कि प्रवासी भारतीय समुदाय अनुमानतः 2.5 करोड़ से अधिक है। जो विश्व के हर बड़े क्षेत्र में फैले हुए हैं। फिर भी किसी एक महान भारतीय डास्पोरा की बात नहीं की जा सकती। प्रवासी भारतीय समुदाय सैंकड़ों वर्षों में हुए उत्प्रवास का परिणाम है और इसके पीछे विभिन्न कारण रहे हैं जैसे वाणिज्यवाद, उपनिवेशवाद और वैश्वीकरण। इसके शुरू के अनुभवों में कोशिशों, दुःख-तकलीफों और दृढ़ निश्चय तथा कड़ी मेहनत के फलस्वरूप सफलता का प्रमाण है।

गांधी लौटे दक्षिण अफ्रीका से

9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मान्यता दी गई है क्योंकि इसी दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे और अंततः दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों और औपनिवेशिक शासन के तहत लोगों के लिए और भारत के सफल स्वतंत्रता संघर्ष के लिए प्रेरणा बने। यह दिन हर साल प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के रूप में मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस प्रवासी भारतीय मामले मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार, प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का हिस्सा है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा 2003 से दिया जा रहा है। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार, प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार किसी अप्रवासी भारतीय, भारतीय मूल के व्यक्ति अथवा संगठन अथवा संस्थान को दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+