सैन्य क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बना

नई दिल्ली। सैन्य खर्च के मामले में दुनिया में तीन देश अपने बजट का सबसे ज्यादा हिस्सा खर्च करते हैं, उसमे भारत में भी शामिल है। वर्ष 2019 के आंकड़े के अनुसार अमेरिका, चीन और भारत ने सैन्य क्षेत्र में सबसे अधिक बजट खर्च किया है। इसके बाद रूस, सऊदी अरब का स्थान आता है। सैन्य क्षेत्र में कुल खर्च की बात करें तो भारत, चीन और अमेरिका अकेले 62 फीसदी खर्च करते हैं। जिसमे सेना से जुड़ लोगों की सैलरी, उन्हें मिलने वाला लाभ, ऑपरेशन पर होने वाला खर्च, हथियार, अन्य औजार को खरीदने में होने वाला खर्च, सैन्य निर्माण, शोध एवं अनुसंधान, केंद्रीय प्रशासन, कमांड एंड सपोर्ट पर होने वाला व्यय शामिल है।

rafale

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट के अनुसार वर्ष 2019 में सैन्य क्षेत्र में दुनिया ने कुल 2 ट्रिलियन डॉलर खर्च किए, जोकि वर्ष 2018 की तुलना में 3.6 फीसदी अधिक है। यह पहली बार है जब एशिया के दो देश इस लिस्ट में शीर्ष में शामिल हुए हैं। भारत की चीन और पाकिस्तान से तनाव को एक बड़ी वजह माना जा रहा है, जिसके चलते सैन्य व्यय को बढ़ाया गया है। बता दें कि 2008 के बाद सैन्य क्षेत्र में यह तमाम देशों द्वारा खर्च की गई सबसे बड़ी रकम है। अहम बात ये है कि कोरोना वायरस के चलते तमाम देशों ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है, तमाम आर्थिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।

माना जा रहा है कि आने वाले समय में कोरोना वायरस के चलते प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था की वजह से सैन्य क्षेत्र में होने वाले खर्च में कमी आ सकती है। वर्ष 2019 की बात करें तो भारत और चीन ने इस लिस्ट में शीर्ष जगह बनाई थी। भारत का सैन्य क्षेत्र में व्यय 6.8 फीसदी बढ़ा है और यह 71.1 बिलियन डॉलर पहुंच गया है, जबकि जापान का कुल खर्च 47.6 बिलियन, साउथ कोरिया का कुल व्यय 434.9 बिलियन था। वर्ष 2019 में चीन का कुल सैन्य व्यय 261 बिलियन डॉलर था, जोकि 2018 की तुलना में 5.1 फीसदी अधिक था। अमेरिका ने अपने कुल व्यय को 5.3 फीसदी बढ़ाकर 732 बिलियन डॉलर तक बढ़ा दिया है, जोकि पूरी दुनिया में सैन्य क्षेत्र में होने वाले व्यय का 38 फीसदी है।

अमेरिका के देश अपनी जीडीपी का 1.4 फीसदी सैन्य क्षेत्र पर खर्च कर रहे हैं, जबकि अफ्रीका के देश 1.6 फीसदी, एशिया के देश स1.7 फीसदी खर्च कर रहे हैं। वहीं ओसनिया और यूरोप 4.5 फीसदी व्यय कर रहे हैं। यूरोप में जर्मनी का व्यय 2019 में 10 फीसदी बढ़कर 49.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। 2019 में रूस दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश था जिसने सैन्य क्षेत्र में सबसे अधिक व्यय किया था। रूस ने अपने व्यय को 4.5 फीसदी बढ़ाकर 65.1बिलियन डॉलर कर दिया था। वर्ष 2019 में रूस ने अपनी जीडीपी का 3.9 फीसदी व्यय सैन्य क्षेत्र में किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+