चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर पीएम मोदी से ISRO चीफ बोले- हम चांद पर हैं

भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर सफलतापूर्वक उतरा। लैंडर मॉड्यूल के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही भारत ने इतिहास रच द‍िया। इसरो की इस सफलता को पर इसरो के चीफ एस सोमनाथ भावुक नजर आए। उन्होंने इस मिशन में शामिल लोगों को धन्यवाद कहा।

चंद्रयान-3 के लेंडर मॉड्यूल विक्रम की सफल लैंडिग के बाद पीएम मोदी से बात करते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि, सर हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग करने में सफल रहे। भारत चांद पर पहुंच गया है।

India is on the Moon ISRO chief S Somanath Chandrayaan 3 Vikram lander makes safe landing on Moon

मिशन की सफलता को लेकर एस सोमनाथ ने कहा कि, मैं इस मिशन में शामिल सभी टीम और साथी का धन्यवाद कहना चाहते हैं। इसके साथ ही इस मिशन में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों को भी शुक्रिया।

इसरो चीफ ने कहा कि, पीएम मोदी ने मुझे और पूरे इसरो परिवार को बधाई दी है। मैं सभी भारतीयों और उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की। मैं किरण कुमार सर, श्री कमलाधर, कोटेश्वर राव को धन्यवाद देना चाहता हूं, वे बहुत मदद कर रहे हैं और टीम का भी हिस्सा हैं। हमें टीम के सभी साथियों से विश्वास मिला।

इसरो चीफ ने कहा कि, हमारी लैंडिंग बहुत सॉफ्ट रही क्योंकि हम टचडाउन के वेग सहित अधिकांश नाममात्र स्थितियों को प्राप्त करने में सक्षम थे। इससे हमें बहुत विश्वास मिलता है कि क्राफ्ट की स्थिति फिलहाल अच्छी है।

वहीं चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर पी वीरमुथुवेल ने सभी वैज्ञानिकों का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक यान लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्‍पेसक्राफ्ट उतारने वाला भारत पहला देश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+