परमाणु स्रोत से बिजली पैदा करने में आगे बढ़ता भारत
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारत का परमाणु स्रोत से बिजली उत्पादन करने के मामले में दुनिया में 13 वां स्थान है। हालांकि, विश्वम भर में देशवार कार्यरत रिएक्ट रों की संख्या के लिहाज़ से भारत 7वें पायदान पर है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यजमंत्री और कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय में राज्यक मंत्री डॉ. जितेन्द्रक सिंह ने राज्यपसभा में एक दी।

इस बीच, पूरी दुनिया में भारत समेत ऐसे 31 देश हैं जो परमाणु स्रोत से बिजली का उत्पादन करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की पावर रिएक्टलर सूचना प्रणाली (पीआरआईएस) द्वारा वर्ष 2014 में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्पादन के लिहाज से भारत 13वें स्थान पर है।
होने की उम्मीद
भारत में परमाणु ऊर्जा की स्थापित क्षमता फिलहाल 5780 मेगावाट है, जिसके वर्ष 2019 तक बढ़कर 10080 मेगावाट हो जाने की आशा है।
संभव होगा
मौजूदा समय में निर्माणाधीन परियोजनाओं के पूरा होने पर ही यह संभव हो पाएगा। सरकार ने 3400 मेगावाट की कुल क्षमता वाली दो और परियोजनाओं को मंजूरी दी है। स्वदेशी तकनीकों पर आधारित एवं अंतर्राष्ट्री य सहयोग से कई और परमाणु बिजली परियोजनाओं को भविष्य में लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications