इस्लामिक देशों की आलोचना पर बोले नकवी, भारत मुसलमानों के जन्नत से कम नहीं
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत मुसलमानों के लिए जन्नत जैसा है। देश में अल्पसंख्यकों के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और हर तरह के अधिकार सुरक्षित हैं। मुसलमान या दूसरे अल्पसंख्यकों को देश में किसी तरह से कमतर नहीं देखा जाता है। मुख्तार अब्बास नकवी ऑर्गनाइजेशन ऑफ इसलामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के भारत में मुसलमानों को निशाना बनाए जाने की बात करते हुए सरकार की आलोचना और अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर चिंता जताए जताए जाने पर ये बात कही है।

ये मुस्लिमों के दोस्त नहीं
नकवी ने ओआईसी के बयान पर मंगलवार को कहा, भारत के मुसलमान समृद्ध और खुदमुख्तार हैं। जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं वो मुल्क का माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मुल्क का मौहाल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले मुसलमानों के दोस्त नहीं हो सकते हैं।

क्या कहा है ओआईसी ने
इस्लामिक देशों के संगठन (ओआईसी) ने रविवार को कहा है कि कोरोना वायरस फैलने के मुद्दे पर भारत में मुसलमानों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया में उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। जिसका नतीजा ये हो रहा है कि उनको निशाया बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ हिंसा हो रही है।
ओआईसी के स्वतंत्र स्थायी मानवाधिकार आयोग (आईपीएचआरसी)ने एक ट्वीट में यह भी कहा कि भारतीय मीडिया मुस्लिमों की नकारात्मक छवि बना रही है और उनके साथ भेदभाव कर रही है। संगठन ने ट्वीट किया, ओआईसी-आईपीएचआरसी भारत सरकार से अनुरोध करता है कि वह भारत में बढ़ रहे इस्लामोफोबिया को रोकने और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए।

57 देशों का संगठन है ओआईसी
ओआईसी 57 देशों का संगठन है। इन सभी देशों में मुसलमान बहुसंख्यक हैं। हाल के दिनों में भारत में कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें मुसलमानों को कोरोना फैलाने वाला कहते हुए मुहल्लों में जाने से रोक दिया गया। मेरठ में एक अस्पताल में इस्लाम धर्म के मानने वालों का इलाज ना करने का विज्ञापन भी दिया गया। मीडिया में तब्लीगी जमात को लेकर कई झूठी खबरें चलाई गईं, जिनका पुलिस ने खंडन किया। इसी को लेकर ओआईसी का बयान आया है, जिस पर नकवी ने जवाब दिया है। ये भी बता दें कि ओआईसी देशों के साथ अमूमन भारत के रिश्ते अच्छे रहे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications