पाकिस्तान की वजह से खतरे में है 'पोलियो मुक्त भारत'

polio
फ्रांस। जी हां। यदि शीघ्र ही पाकिस्तान ने पोलियो ने खिलाफ कुछ सक्रिय कदम नहीं उठाए तो खतरा सिर्फ पाकिस्तान को नहीं, बल्कि भारत समेत अन्य पड़ोसी मुल्कों को भी झेलना पड़ेगा।

फिलहाल भारत का नाम पोलियो मुक्त देशों में शामिल है। 2011 से 2014 तक में भारत में पोलियो का एक भी केस सामने नहीं आया। लिहाजा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत को पोलियो मुक्त होने का सर्टिफिकेट दिया है। आज भले ही भारत ने पोलियो पर विजय पा ली हो, लेकिन पाकिस्तान की वजह से खतरा अभी भी बरकरार है। पोलियो वायरस किसी भी कैरियर के जरीए पाकिस्तान से भारत आ सकता है। लिहाजा, भारत की सालों की कड़ी मेहनत के साथ साथ खरबों रुपए पर पानी फिर जाएगा।

दुनिया की प्रमुख पोलिया दवा कंपनी सेनोफी पास्तुर ने आगाह किया है कि पाकिस्तान में पोलियो के बढ़ते मामले इसके पड़ोसी देश भारत एवं अन्य के लिए खतरा है। कंपनी ने कहा, 'पाकिस्तान में हालात चिंताजनक और बद से बदतर होते दिख रहे हैं। क्षेत्र में राजनीतिक अनिश्चितता से टीकाकरण बहुत मुश्किल हो गया है। इन हालात में 2018 तक पोलियो उन्मूलन का WHO का लक्ष्य हासिल करना कठिन होगा।'

गौरतलब है कि इस साल पाकिस्तान में पोलियो के 82 नए मामले सामने आए हैं। जबकि डब्ल्यूएचओ ने मई में पाकिस्तान, सीरिया और कैमरन को सलाह दी थी वे शीघ्र इस ओर कदम उठाएं ताकि पोलियो उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+